फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   VHP honored Kar Sevak of Ayodhya

Muzaffarnagar News: सबके राम - विहिप ने सम्मानित किए अयोध्या के कार सेवक

Fri, 12 Jan 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 12 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
VHP honored Kar Sevak of Ayodhya
लाला जगदीश प्रसाद  सरस्वती विद्वयमंदिरकालेज में कारसेवकों को सम्मानित करते राज्यमंत्री कपिलदेव 
- विहिप ने जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के सभागार में किया आयोजन
विज्ञापन

- वक्ताओं ने कहा - लाखों पूर्वजों के बलिदान के बाद मिला राम मंदिर
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में कार सेवा करने वाले जिले के प्रमुख लोगों और उनके परिवारों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि राम मंदिर के लिए पूर्वजों ने बलिदान दिया है। सरकार ने सपना साकार कर दिया।
लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के सभागार में रामजन्म भूमि आंदोलन से जुड़े और 1992 में कार सेवा में शामिल कार सेवकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि दंडी स्वामी महोदव आश्रम रहे। मुख्य वक्ता अरुण खंडेलवाल ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन देश की आजादी के बाद से शुरू हो गया था। इस आंदोलन को गति देने का कार्य अशोक सिंघल ने किया। राम मंदिर को तोड़कर हमारी संस्कृति पर हमला किया गया, तब से लेकर आज तक लाखों लोगों ने बलिदान दिया।
विज्ञापन

कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन सब लोगों की भागीदारी का परिणाम है कि सपना साकार हो रहा है। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। संचालन प्रधानाचार्य हरिओम सहस्रबुद्धे ने किया। विहिप के प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद शर्मा, संभाग संगठन मंत्री अनूप कुमार, विभाग प्रचारक राम शंकर, देवेंद्र गर्ग, ललित माहेश्वरी, विहिप के नगर अध्यक्ष नितिन तायल, जिलाध्यक्ष विरेंद्र, बजरंग दल के जिला संयोजक पंकज, मोहित बंसल, नितिश ऐरन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कार सेवकों का हुआ सम्मान
अयोध्या में कार सेवा में शामिल रहे कौशल राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ. सुरेश संगल, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद शर्मा, रमेश सांई, विवेक शर्मा, ललित माहेश्वरी, ज्ञानचंद सिंघल, विष्णुदत्त, रामफल सिंह ग्रेड, कमल किशोर गोयल, महेंद्र आचार्य, गोपाल माहेश्वरी, डॉ. मोहन, श्याम सुंदर तायल, रविशेखर वत्स, अनमोल कुमार, विजय टंडन, सत्यपाल, रघुवर दयाल, हर्षवर्धन, बाल बहादुर, केवल राम, चमन वाल्मीकि, सुंदरलाल, अरुण खंडेलवाल, अनिल सोबती, देवीदत्त आचार्य, सतीश सेठी, राजकुमार मलिक, सुशीला अग्रवाल, दीपा कौशिक, जगदीश भाटिया, मुरारी लाल, सुंदरलाल, जितेंद्र कुच्छल, दयाचंद, मुकेश, मेहरचंद, शील कुमार, विपिन चौहान, राजेंद्र गर्ग, राजीव गर्ग, मुकेश भाटिया, राधेश्याम विश्वकर्मा, संजय गर्ग, अनिल धमीजा शामिल रहे।

दिवंगत कार सेवकों के परिजनों को सम्मानित किया गया, इनमें पूर्व सांसद मालती शर्मा का सम्मान उनकी पुत्रवधू निशा शर्मा को दिया गया। शिक्षक जयपाल सिंह कैरानिया का सम्मान उनकी पत्नी सावित्री देवी, ओमप्रकाश का सम्मान रामकुमार तायल को, लक्ष्मीचंद का गंगा प्रताप, शशि गोयल का डॉ. अरुणा गर्ग को, विमला माहेश्वरी का मंजू माहेश्वरी को, अमरनाथ आचार्य का राजीव मुंजाल को, महेश शर्मा का बृजभूषण को, जगदीश आचार्य का सीमा गोयल को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed