{"_id":"6283e858c48e063d8418e8c7","slug":"vehicles-were-being-cut-behind-the-religious-thorn-two-arrested-muzaffarnagar-news-mrt589010732","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मकांटे के पीछे काटे जा रहे थे वाहन, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मकांटे के पीछे काटे जा रहे थे वाहन, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन पुलिस ने बरामद के दो ट्रैक्टर के इंजन व कटे हुए पुर्जे
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मकांटे के पीछे काटे जा रहे थे वाहन, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली की मिलन मार्केट के बाद अब थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शहर के बीच वाहनों का कटान होता मिला। चोरी के कटी हालत में दो ट्रैक्टर व उनके पुर्जे तथा अन्य सामान मौके पर मिला। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फरार हो गया, जबकि वाहन काटने वाले दो मिस्त्री गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके से बरामद सभी माल कब्जे में ले लिया।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार रात सूचना के आधार पर मीनाक्षी सिनेमा के सामने भारत धर्म कांटे के पीछे एक स्थान पर छापा मारा। मौके पर वाहन के पुर्जे, ट्रैक्टर के दो इंजन ब्लॉक, तीन गियर बक्शा, चार मडगार्ड, एक गियर बक्शा, दो रिम, तीन बॉडी ट्यूब, एक फ्रंट एक्शल, ट्रैक्टर के खुले नट बोल्ट व अन्य पुर्जे इधर-उधर बिखरे मिले। इससे यह स्पष्ट था कि वहां पर वाहनों की कत्लगाह चलाई जा रही थी। वहां एक बोलेरो पिकअप भी खड़ी थी, जिसमें कटे वाहनों का माल भरा हुआ था। पुलिस ने रात में साढ़े ग्यारह बजे माल कब्जे में ले लिया और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस दोनों आरोपियों व माल को थाने ले गई।
थाना प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि फरार आरोपी खालापार निवासी मोहम्मद मियां अवैध रूप से वाहनों का कटान कर रहा था। जो पकड़े गए हैं, वह वाहन काटने वाले मिस्त्री हैं। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चर्चा है कि काफी समय से यह धंधा चल रहा था।
विज्ञापन
इनकी हुई गिरफ्तारी-
- हासिम पुत्र अब्दुल, निवासी नूर मस्जिद वाली गली किदवई नगर खालापार।
- आसिफ पुत्र अनीस, निवासी बबली के बर्फखाने के सामने वाली गली खालापार।
इसलिए बढ़ा दुस्साहस
शहर कोतवाली क्षेत्र की मिलन मार्केट में इस धंधे के बंद होने के बाद अब यहां पर यह धंधा चलाया जा रहा था। हालांकि शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि जो आरोपी फरार थे, उन्होंने जमानत करा ली है, जबकि जो जेल भेजे गए थे, उनकी अभी तक जमानत नहीं हुई है।

ट्रैक्टर काटने वाले पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी- फोटो : MUZAFFARNAGAR