फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vehicles sliding on the gravel brought to build the road

सड़क बनवाने के लिए लाई गई बजरी पर फिसल रहे वाहन

Tue, 23 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vehicles sliding on the gravel brought to build the road
पंचशील कालोनी में सड़क पर पडी रोडी नागरिक की परेशानी का सबब बनी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़क बनवाने के लिए लाई गई बजरी पर फिसल रहे वाहन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के कई मार्गों पर डाली गई निर्माण सामग्री लोगों की परेशानी की वजह बन गई है। मुख्यमंत्री सहायता निधि से जाट कॉलोनी में बिजलीघर से पंचशील कॉलोनी तक सड़क बनाने के लिए ठेकेदार ने सड़क पर बजरी डलवाई गई है। इस बजरी के ऊपर से गुजरना दोपहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हैं।
ठेकेदार द्वारा सड़क बनाने के लिए वहां पर बजरी का कई स्थानों पर ढेर लगवा दिया है। जो सड़क के बीच में फैली है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। पंचशील कॉलोनी के सचिव सुमित गर्ग ने परेशानी को देखते हुए कॉलोनी व आसपास रहने वाले लोगों को व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेजकर सचेत किया है। कहा कि इस मार्ग पर दोपहिया वाहन वाले बहुत ध्यान से चलें। वाहन फिसलने का खतरा है।
विज्ञापन

जल्दी में इस मार्ग से जा रहे थे, उनकी स्कूूटी बजरी पर फिसल गई। गनीमत रही कि गिरे नहीं, अन्यथा चोट लग सकती थी - अपूर्व अग्रवाल
- हमारा घर पंचशील कॉलोनी में है। इस कॉलोनी में रहने वाले लोगों को इस मार्ग से कई बार आना जाना होता है। सभी को भारी परेशानी हो रही है - शिव चरण गर्ग
- इस मार्ग पर बजरी एक नहीं कई स्थान पर डाली गई है। सभी स्थानों पर बजरी सड़क पर फैली है। वह भी यहां पर गिरने से बचे हैं - अरविंद मलिक
- गली में सड़क किनारे ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, उसे हटाकर दूसरे स्थान पर रखवाने की वार्ता चल रही है। हाल ही में बजरी गिरवाई गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा - नरेश चंद मित्तल, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed