फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vehicle theft was finally picked up four crook

अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश दबोचे 

Mon, 07 Nov 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 07 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vehicle theft was finally picked up four crook
वाहन चोर गिरोह के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जिनके पास अवैध असलाह बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न शहरों से चोरी की गई 10 बाइक बरामद की हैं। पुलिस बाकी वाहनों की बरामदगी में लगी है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस के सभाकक्ष में एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि नई मंडी कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर भोपा रोड के बाग के पास बदमाशों की घेराबंदी की। अपने को घिरा पाकर बदमाशों ने पुलिस ने फायर किया, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मौके से चार को दबोच लिया।
विज्ञापन


जिनके पास से तमंचा, कई कारतूस और चाकू बरामद किए। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम राहुल त्यागी पुत्र अवनीश त्यागी निवासी गणेशपुर थाना मवाना मेरठ, केशव उर्फ केशो पुत्र तेजपाल निवासी बचन सिंह कालोनी, खालापार निवासी आरिफ पुत्र जमशेद तथा संदीप उर्फ मोटा पुत्र पीतम सिंह निवासी मोजीपुर, फलावदा मेरठ बताए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से एक एक्टीवा समेत 10 बाइक बरामद की हैं। जिन्हें इन्होंने विभिन्न शहरों से चोरी किया था। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नोएडा, हरिद्वार आदि शहरों में वाहन चोरी कर चुके हैं। बीते एक साल से वह वाहन चोरी कर रहे थे। अब तक करीब 100 से अधिक बाइक चोरी कर चुके हैं। उधर, एसपी सिटी ने बताया कि जिन लोगों को चोरी के वाहन बेचे गए हैं, उनसे वाहन बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है। 

पॉलीटेक्निक का छात्र बताया था राहुल
वाहन चोरी करने वाला संदीप यहां केशव के मकान में किराये पर रहता था। उसने अपने परिजनों को बताया था कि उसका पॉलीटेक्निक में एडमिशन हो गया है तथा वह मुजफ्फरनगर में किराये का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा है।

पांच से दस हजार में बेचते थे बाइक
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ये बदमाश बाइक चोरी करके खालापार के आरिफ के जरिये पांच से लेकर दस हजार रुपये में बेच देते थे। अधिकांश बाइक मवाना और फलावदा क्षेत्र में बेची है।


एसएसपी ने पांच हजार का इनाम दिया
एसएसपी बबलू कुमार ने अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह को पकड़ने वाली टीम में शामिल नई मंडी कोतवाल रोजंत त्यागी, एसएसआई समयपाल सिंह अत्री, एसआई मनोज कुमार, सुनील कुमार, कांस्टेबल अशोक खारी, मोहित त्यागी, विजय चौधरी, अमित तेवतिया को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed