फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Veerpal will constitute six committees

वीरपाल करेंगे छह समितियों का गठन

Mon, 12 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Veerpal will constitute six committees
मुजफ्फरनगर। शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक हुई। बोर्ड मीटिंग में संक्षिप्त एजेंडा रखा गया। इसमें जिला पंचायत की छह समितियों के गठन पर चर्चा की गई। बोर्ड ने इन समितियों के गठन के लिए अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल को अधिकृत किया। जिस पर विपक्ष ने चुनाव से समितियां चुनने की मांग रखी, जिसे बहुमत के आधार पर खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभाकक्ष में दोपहर एक बजे जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल की अनुमति के बाद बैठक में एएमए जितेंद्र सिंह ने एजेंडा प्रस्तुत किया। इसमें केवल एक ही प्रस्ताव रखा गया था। इसके अंतर्गत जिला पंचायत की छह समितियों के गठन पर सदन में चर्चा की गई। इस प्रस्ताव पर जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र उर्फ बिल्लू ने सभी छह समितियों नियोजन एवं विकास समिति, प्रशासनिक समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति तथा जल प्रबंधन समिति के गठन के लिए सर्वसम्मति से जिला पंचायत अध्यक्ष को अधिकृत किया। जिसका विपक्ष के सदस्य इरशाद चौधरी ने एतराज किया।
विज्ञापन

कहा कि समितियां का गठन चुनाव से कराया जाए। विपक्ष के इस प्रस्ताव का वंदना वर्मा ने विरोध करते हुए अध्यक्ष को ही इसके लिए निहित किया। बहुमत के आधार पर यह प्रस्ताव पारित हो गया। डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि अगली बैठक में जिले के चहुंमुखी विकास का एजेंडा होगा। विपक्ष के सदस्य अंकित बालियान ने अध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि बोर्ड बैठक का एजेंडा 15 दिन पहले सदस्यों को भेजने की व्यवस्था की जाए। मौके पर कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक प्रमोद उटवाल, सीडीओ आलोक यादव, अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख अक्षय को बाहर भेजा
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक के शुरू होने से पहले एएमए जितेंद्र सिंह ने कहा कि जो जिला पंचायत केे सदस्य नहीं है, वह बैठक से बाहर चले जाए। यहां तक की महिला सदस्यों के पति को भी बैठक से बाहर कर दिया गया। जब चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर बैठे रहे। उनको बाहर जाने के लिए कहा गया तो उन्होंने खुद को पदेन सदस्य बताया, इस पर एएमए ने कहा कि अभी उनकी शपथ नहीं हुई है, इसलिए वह नहीं बैठ पाएंगे। इस पर वे बाहर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed