{"_id":"584eeedd4f1c1ba06f649e80","slug":"vasudeva-mittal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वासुदेव मित्तल स्काउटिंग राज्य पुरस्कार से सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वासुदेव मित्तल स्काउटिंग राज्य पुरस्कार से सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
बासुदेव मित्तल को सम्मानित करते राज्यपाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजी पब्लिक स्कूल के कक्षा दस के छात्र वासुदेव मित्तल को स्काउटिंग में राज्यपाल पुरस्कार मिला है। राजभवन के गांधी सभागार में राज्यपाल राम नाईक ने स्काउटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वासुदेव को समानित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने वासुदेव को उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
लोहिया बाजार निवासी सुखदेव मित्तल के पुत्र वासुदेव मित्तल स्काउटिंग में लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। एमजी पब्लिक स्कूल के छात्र वासुदेव को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल पुरस्कार के लिए चुना गया। गत दिवस लखनऊ राजभवन में गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक ने उसे सम्मानित किया। समारोह में प्रादेशिक मुख्य आयुक्त एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. अवध नरेश शर्मा एवं बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इससे पहले वासुदेव मित्तल को गोल्डन एरो अवार्ड मध्य प्रदेश के गवर्नर रामेश्वर ठाकुर ने प्रदान किया। वासुदेव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, लंदन आदि देशों में भारत की ओर से स्काउटिंग में कई बार प्रतिभाग किया। वासुदेव की सफलता पर प्रधानाचार्य जीबी पांडेय ने कहा कि वासुदेव ने स्कूल, परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। जनपद में संस्था के मुख्य आयुक्त शिवकुमार यादव, सचिव राजीव गौतम, भारत भूषण, प्रादेशिक संगठन कमिश्नर राजेंद्र सिंह हंसपाल ने वासुदेव की सफलता पर बधाई दी।