{"_id":"5a6637404f1c1ba4268b5ecb","slug":"vasant-panchami-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी का पर्व, खूब बिकी पतंग, आसमान में लड़ाए पेंच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी का पर्व, खूब बिकी पतंग, आसमान में लड़ाए पेंच
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर मुजफ्फरनगर में युवतियों ने कुछ इस तरह मनाया त्योहार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंत पंचमी के पर्व को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह रहा। बसंत पंचमी पर पतंगों की खूब खरीदारी की गई। युवाओं ने आसमान में जमकर पेंच लड़ाए। इसके अलावा युवाओं ने मंडली बनाकर पतंग उड़ाई। चाइनीज मांझे की बिक्री को लेकर प्रशासन ने कड़ी निगाह रखी है।
पतंग बेचने वालों की दुकानों पर चाइनीज मांझे को लेकर जांच की गई। पतंग विक्रेताओं ने दिन निकलते ही दुकानों को सजा दिया। बाजार में पतंगों को खरीदने के लिए युवा, बच्चों में उत्साह रहा। खालापार, मल्हूपुरा, गांधी कालोनी, नईमंडी, अलमासपुर चौराहा आदि स्थानों पर जमकर पतंगों की बिक्री की गई।
तिरंगा पतंग सबसे अधिक छायी
मुजफ्फरनगर। पतंग विक्रेता परवेज, दानिश और सोहनबीर ने बताया कि इस बार चित्रवाली पतंगों को नहीं लाए थे। यह पतंग देखने में अच्छी लगती है, लेकिन इनकी उड़ान अधिक नहीं होती है। इस बार तिरंग (तीन अलग-अलग कागजों) से बनी पतंग बाजार में छाई रही है।
विज्ञापन
यह पतंग दो रुपये से 10 रुपये तक बिकी है, जबकि कलरफुल और रंग-बिरंगें चित्रों से सजी पतंगें 20 से 35 रुपए में बिकी है। इनके अलावा भी सादी (सफेद धागा) और अनेक प्रकार के मांझे अधिक मांग में रहे हैं।
पुलिस कर्मचारियों ने रखी नजर
मुजफ्फरनगर। चाइनीज मांझे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने कड़ी चौकसी बरती है। वसंत पंचमी पर वायरलेस के जरिए इसके लिए थानों को सूचित किया गया, जिसके चलते क्षेत्रवार चीता मोबाइल बाइक को भेजकर चाइनीज मांझा बेचने वालों की जांच की गई। दुकानदारों से पूछताछ करने के अलावा पुलिस ने तलाशी भी ली है।
स्कूलों में सरस्वती पूजन के साथ किया गया यज्ञ-हवन
वसंत का पर्व शहर के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। स्कूल-कॉलेजों में यज्ञ-हवन हुआ। मॉ सरस्वती की पूजा की गई। बच्चों ने बसंत पर उमंग और उल्लास से भरपूर कार्यक्रम पेश किए। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर नई मंडी में यज्ञ हुआ। अरुण खंडेलवाल और उनकी पत्नी सुषमा खंडेलवाल यज्ञमान रहे।
प्रमोद कुमार तिवारी, बाल बहादुर, प्रधानाचार्य सुनीता गौड़, मुख्य वक्ता लक्ष्मी ने कहा कि छह ऋतुओं में वसंत ऋतु सर्वश्रेष्ठ है। इसे ऋतुराज कहा जाता है। लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी एवं वीर बालक हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता महेश आचार्य रहे। प्रधानाचार्य भूदेव सिंह, विनोद मित्तल ने विचार रखे।
एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में मॉ सरस्वती की पूजा की गई। बच्चों ने सरस्वती वंदना के बाद कविता, गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। इंचार्ज रेनू गोयल ने कहा कि वसंत विद्या की देवी सरस्वती की आराधना का दिन है। राजीव सक्सेना, शिक्षिका भूटानी ने विचार रखे।
किड्जी जानसठ रोड पर बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। स्कूल के सभी बच्चे पीले वस्त्र पहनकर आए। बच्चों ने मीठे पीले चावलों का लुत्फ उठाया। नीरु गर्ग, प्रियंका जिंदल, हिमानी अग्रवाल, गरिमा मारवाह, अदिति जैन, बरखा वालिया, रिम्पी तनेजा, नेहा गुप्ता आदि रहे।
एमजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ऋतुराज वसंत का उल्लास अलग ही देखने को मिला। विद्या की देवी मॉ सरस्वती का पूजन हुआ। हवन में सुरेंद्र सिंधी, नीता सिंघल ने भाग लिया। प्रधानाचार्य जीबी पांडे, राधा पांडे रहे। राज भारद्वाज ने हवन पूजन कराया। छात्रों ने बसंत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सतीश चंद गोयल, श्रेया त्यागी, काव्या जैन ने विचार रखे। एसएसके पब्लिक स्कूल में सभी बच्चों ने पुष्प अर्पण कर मॉ सरस्वती की पूजा की। रामप्रसाद शर्मा ने बसंत के बारे में बताया।
सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में रविंद्र गौड़, योगेंद्र दत्त, हरिओम गणपति आदि रहे। एसडी ग्लोबल स्कूल में डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने वसंत के बारे में बताया। बच्चों ने बसंत पर कविताएं प्रस्तुत की।
माउंट लिट्रा जी स्कूल में सरस्वती पूजन हुआ। यज्ञ में चारु भारद्वाज ने भाग लिया। प्रधानाचार्य प्रिया कौशिक ने बसंत के बारे में बताया। कुुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाई स्कूल, विवेक विद्या मंदिर, डीएवी पब्लिक स्कूल, आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान, जीओ गीता एवं श्रीकृष्ण परिवार ने बसंत पर्व मनाया।
मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना
मीनाक्षी चौक स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक पर वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास पंडित श्याम शंकर ने कहा कि मनुष्य को नेक कर्म करने चाहिए। सकारात्मक सोच रखने से मन शांत रहता है।
शुभारंभ चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने पृथ्वी मां और दीपक का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शास्त्री अमित तिवारी के वेद मंत्रोच्चार के साथ गणेश लक्ष्मी आदि का पूजन किया गया। ज्योतिषविद् पंडित विष्णु शर्मा के सानिध्य में त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया।
एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र ने नवग्रह, षोड्शमातृका, वास्तु और पितरों का विधि-विधान के साथ पूजन किया। सीएफओ रमाशंकर तिवारी ने वसंत पंचमी के पर्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा कथा व्यास पंडित श्याम शंकर ने भी वसंत ऋतु का महत्व समझाया। विष्णुलोक संचालक विनय पंडित ने अतिथियों को सरस्वति के विग्रह भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुबोध शर्मा, आईबी इंस्पेक्टर राकेश जोशी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ हृदेश कुमार, उदयवीर सिंह पोरिया, पंडित ओंकार दत्त शर्मा, पंडित उमादत्त शर्मा, संगीता भारद्वाज, सतीश शर्मा, फूलचंद भारद्वाज, सुभाष त्यागी, अर्चना शर्मा, पदमप्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।