फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vande Bharat running between Delhi-Doon will also stop in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में भी रुकेगी दिल्ली-दून के बीच चलने वाली वंदेभारत

Sat, 20 May 2023 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat running between Delhi-Doon will also stop in Muzaffarnagar
- केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
विज्ञापन

- बोले, वंदेभारत ट्रेन के 29 मई से चलने की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने दिल्ली से आए रेलवे के अधिकारियों के साथ नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कहा कि वंदेभारत ट्रेन का स्टॉपेज मुजफ्फरनगर में भी रहेगा। अधूरे कार्य को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए गए।
राजस्थान के किशनगढ़ की तर्ज पर बन रहा रेलवे स्टेशन लगभग तैयार हो गया है। सभी कार्यों को जल्द पूर्ण कराने को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। करीब 11 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य हुआ है। निरीक्षण के दौरान बालियान ने कहा कि दिल्ली से देहरादून तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का मुजफ्फरनगर में स्टॉपेज तय नहीं था, लेकिन केंद्रीय मंत्री से मिलने के बाद मुजफ्फरनगर में स्टॉपेज स्वीकृत हुआ है। इस ट्रेन के 29 मई से चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर कंस्ट्रक्शन अनुराग, सीनियर डिविजनल इंजीनियर द्वितीय अविनाश, गौरव स्वरूप, भाजपा नेता राजीव गर्ग, जगदीश पांचाल, प्रदीप कौशिक, कमलकांत, घनश्याम भगत, दीपक गुप्ता, राजेश चौहान, निशांत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर दुकानों का उठाया गया मुद्दा
केंद्रीय राज्य मंत्री ने रेलवे स्टेशन के बाहर बनी जर्जर दुकानों को हटाकर दुकानदारों को अन्य स्थान पर जगह देने की बात कही। नवनिर्वाचित चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के पति गौरव स्वरूप से कहा कि पालिका में दुकानदारों को बराबर में ही दुकान देने का प्रस्ताव हो चुका है। पालिका इस प्रस्ताव को पूरा करने का काम करे। जर्जर इमारत से कभी भी हादसा हो सकता है।



जल्द पूरा करें कार्य
बालियान ने रेलवे के अधिकारियों से कहा कि स्टेशन के जो भी छोटे-मोटे कार्य शेष है, उन्हें अति शीघ्र पूरा किया जाएं। दैनिक यात्री संघ ने कोहरे के कारण बंद ट्रेनों को फिर से संचालित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed