फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Valentine's Day in Muzaffarnagar

हिंदुत्ववादी संगठनों पर खाकी सख्त, शिवसैनिकों को कार्यालय से नहीं निकलने दिया

Thu, 15 Feb 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Valentine's Day in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में पुलिस से उलझते हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन-डे पर असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए प्रदेश सरकार के सख्त आदेशों का असर आज नगर में देखने को मिला। सवेरे से ही शहर की तीनों थाना क्षेत्रों की पुलिस होटलों, पार्कों और रेस्टोरेंट के अलावा हिंदूवादी संगठनों के कार्यालयों पर मुस्तैद नजर आयी।
विज्ञापन


प्रेमी जोड़ों की खबर लेने के लिए दो दिन पहले लठ पूजन कर चेतावनी जारी करने वाले शिवसैनिकों को उनके कार्यालय से ही नहीं निकलने दिया गया। बुधवार को वेलेंटाइन-डे पर हिंदूवादी संगठनों की चेतावनी के चलते पुलिस बल पूरी तरह से सक्रिय नजर आया।
विज्ञापन


शिवसेना की पूर्व घोषित चेतावनी पर सिविल लाइन थाना प्रभारी डीके त्यागी और शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान मय फोर्स प्रकाश चौक पर पार्टी कार्यालय के नीचे सवेरे 11 बजे ही पहुंच गए। कार्यालय पर उस समय केवल एक दो कार्यकर्ता ही मौजूद थे। यहां एलआईयू इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार भी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद यहां पहुंचे शिवसेना नगराध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बताया कि वो कार्यकर्ताओं की फौज लेकर प्रेमी जोड़ों की तलाश में निकलते, लेकिन पुलिस ने इन्हें कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय पर ही नजरबंद कर दिया। बाद में शिव सेना कार्यकर्ता कार्यालय से बाहर आए तो पुलिस ने उन्हें कहीं जाने नहीं दिया।

जिस पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वहीं पर पाश्चात्य संस्कृति के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पुलिस के साथ काफी नोकझोंक भी हुई, मगर पुलिस ने उन्हें शहर में निकलने नहीं दिया। पुलिस ने शहर के पार्कों, रेस्टोरेंट, होटलों में भी चेकिंग अभियान चलाया। शहर के सभी मुख्य स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रही।

हिंदू शक्ति संगठन ने कार्डों की होली जलाई 
मुजफ्फरनगर। वेलेंटाइन-डे के विरोध में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र गोयल के नेतृत्व में पश्चिमी सभ्यता का प्रतीक बताते हुए वेलेंटाइन-डे के विरोध में ग्रीटिंग कार्ड की होली जलाकर प्रदर्शन किया। संजय अरोरा ने कहा कि वेलेंटाइन-डे पश्चिमी सभ्यता का प्रतीक है, यह पर्व भारत के युवाओं को पथ भ्रष्ट कर रहा है।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रवीण जैन, अंचित मित्तल, राजकुमार गर्ग, अशोक त्यागी, प्रमोद अग्रवाल, कन्हैया शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, सोनू माहेश्वरी, सुनील वर्मा, चौधरी शिवपाल सिंह, संजीव संगम, एस कुमार, अंकित पाल, अजीत वाल्मीकि, डॉ अनुराग गर्ग, शैलेंद्र गौतम, प्रमोद वर्मा, सचिन वर्मा, नितिन वर्मा, जोनी, आशुतोष खन्ना, मनोज कंसल, संजीव शर्मा, राज सिंह, रोहित कटारिया, शशिकांत, अतुल वर्मा, शुभम ठाकुर, गगन वर्मा, श्लोक राजपूत, अमन अग्रवाल, मयंक सिंघल आदि मौजूद रहे।

दुकान पर की तोड़फोड़ दुकानदार से मारपीट
मुजफ्फरनगर। वेलेंटाइन-डे की आड़ में कुछ युवकों ने अंसारी रोड पर एक दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले अपने को बजरंग दल के कार्यकर्ता बता रहे थे। पीड़ित ने एक दर्जन अज्ञात युवकों के खिलाफ शहर कोतवाली में तोड़फोड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

अंसारी रोड पर कांशीराम गली निवासी विशाल वाधवा की फूड स्पेश नामक दुकान है। वह बुधवार दोपहर को दुकान पर बैठा था। तभी 10-12 युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने खुद को बजरंग दल के कार्यकर्ता बताते हुए दुकान की तलाशी लेने शुरू कर दी।


दुकानदार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। बाद में आरोपी गाली गलौच करते हुए फरार हो गए। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। बाद में पीड़ित दुकानदार की ओर से मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed