{"_id":"584c50dc4f1c1be05944bb79","slug":"vajn-diwas-manaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजन दिवस मनाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
जानसठ के गांव चितौड़ा में बच्चों का वजन करवा कर देखते बीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरगनर के जानसठ में वजन दिवस पर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर शून्य से पांच साल के बच्चों का वजन कर उनमें कुपोषण का शिकार हुए बच्चों की पहचान की गई।
शनिवार को बीडीओ विजय प्रताप यादव ने गांव चितौड़ा, जंधेड़ी, कवाल, नहटौर, भलेड़ी, तालड़ा, मेहलकी, काटका, पिमौड़ा आदि दो दर्जन से अधिक गांवों में वजन दिवस के अवसर पर लगाए गए कैंप का उद्घाटन कर बच्चों में कुपोषण का शिकार बच्चों की जांच करने के लिए शून्य से पांच साल तक के बच्चों का वजन करवाकर देखा गया। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों का वजन कम होता है, वे बच्चे कुपोषण के अधिक शिकार होते हैं।
बच्चों को उचित मात्रा में पौष्टिक आहार मिलना चाहिए, तभी उन्हें बीमारी से बचाया जा सकता है। बीडीओ ने गांव चितौड़ा में बच्चों का वजन कराकर देखा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद कुमार पाल, प्रधानाध्यापक विपिन कुमार शर्मा, व ग्राम सचिव तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।