फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vaccination of 13343 people in the district

जिले में 13343 लोगों का हुआ टीकाकरण

Fri, 25 Jun 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 13343 people in the district
मुजफ्फरनगर। जिले में शुक्रवार को 13343 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिले के टीकाकरण केंद्रों पर 10425 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 9235 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई और 1190 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 2918 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है। शनिवार को जिले में 58 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। उधर, श्रीराम कॉलेज के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति और श्रीराम कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में कोविड-19 टीकाकरण को शिविर लगाया गया। शिविर में 350 नागरिक नि:शुल्क टीकाकरण से लाभान्वित हुए। मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल ने कहा कि सभी व्यक्तियों को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। संस्था निदेशक डॉॅ आदित्य गौतम न सभी का आभार जताया। शिविर में डॉ. विनीत शर्मा, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. रूपल मलिक, प्रमोद कुमार, विवेक त्यागी, सौरभ मित्तल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed