{"_id":"61c609fdc5e59068eb124aad","slug":"uttarakhand-s-si-and-constable-held-hostage-and-beaten-up-devband-news-mrt5705214138","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में उत्तराखंड पुलिस के एसआई व सिपाही को बंधक बनाकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में उत्तराखंड पुलिस के एसआई व सिपाही को बंधक बनाकर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तराखंड पुलिस के एसआई ने फर्जी सरकारी संस्था का संचालन करने वाले एक व्यक्ति पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसआई की तहरीर पर पिता, पुत्र सहित तीन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है, साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तराखंड में रुड़की के गंगनहर थाने में तैनात एसआई लक्ष्मण सिंह व सिपाही हसन जैदी शुक्रवार को धोखाधड़ी के मामले में सलोनी पीरमाजरा गांव में ईश्वर चंद शर्मा के यहां नोटिस तामील कराने के लिए आए थे। आरोप है कि उनके वहां पहुंचते ही ईश्वर चंद ने अपने बेटे वासु व साथी ईश्वर के साथ मिलकर उन्हें कमरे में बंधक बना लिया और मारपीट की। आरोप है कि करीब एक घंटे तक उन्हें बंधक बनाए रखा गया। जिसके बाद एसआई लक्ष्मण सिंह ने स्थानीय पुलिस को फोन कर इसकी बाबत जानकारी दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बंधन मुक्त कराया। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि ईश्वर चंद शर्मा ने गांव में ही एक फर्जी संस्था का कार्यालय खोला हुआ है। जिसको वह भारत सरकार के अधीनस्थ संस्था बताकर लोगों को तरह तरह के नोटिस भेजकर उनसे पैसे ऐंठने का काम करता है। मुजफ्फरनगर सहित कई जनपदों के अधिकारियों के नाम से भी उसने नोटिस तैयार किए हुए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी ईश्वर चंद शर्मा के खिलाफ रुड़की के सिविल लाइन और थाना गंगनहर में धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हैं। इन्हीं मामलों में उत्तराखंड पुलिस नोटिस लेकर आई थी। एसआई लक्ष्मण सिंह की तहरीर पर ईश्वर चंद शर्मा उसके बेटे वासु व साथी ईश्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।