फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uttarakhand police raid in Kurawa village

उत्तराखंड पुलिस की कुरावा गांव में दबिश

Fri, 04 Mar 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand police raid in Kurawa village
उत्तराखंड पुलिस की कुरावा गांव में दबिश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। उत्तराखंड प्रदेश की हरिद्वार जनपद की पुलिस ने फुगाना क्षेत्र के गांव कुरावा में दबिश दी। अपने प्रेमी के साथ भाग कर आई महिला व उसके प्रेमी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि दोनों को उप जिलाधिकारी के न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हरिद्वार जनपद के थाना सिड़कुल की पुलिस ने शुक्रवार को फुगाना थाने में अपनी आमद कराई। पुलिस ने अपने आने का मकसद बताया। पुलिस ने बताया कि फुगाना थाने के गांव कुरावा का रहने वाला ग्रामीण प्रवीण मलिक पर उनके थाना क्षेत्र से संदीप उर्फ भूदेव की पत्नी पिंकी को बंधक बनाकर यहां लाने का आरोप है। हरिद्वार पुलिस ने महिला पुलिस को साथ लेकर कुरावा गांव में दबिश दी। आरोपी प्रवीण मलिक ने पुलिस को अपने व पिंकी के कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाए। उसने कहा कि वह भगाकर नहीं शादी करके लाया है। हरिद्वार पुलिस ने उप जिलाधिकारी न्यायालय का आदेश दिखाते हुए कहा कि न्यायालय में पिंकी के बयान लिए जाएंगे। बंधक बनाकर ले जाने के आरोप में हरिद्वार पुलिस प्रवीण मलिक व पिंकी को अपने साथ ले गई। हरिद्वार पुलिस ने बताया कि पिंकी के बयान व न्यायालय के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई होगी। महिला अपने पूर्व पति के साथ रहेगी अथवा प्रेमी के साथ यह न्यायालय तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed