फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uttam of Baghpat remained in first place in 110 kg

Muzaffarnagar News: 110 किलो में पहले स्थान पर रहा बागपत का उत्तम

Thu, 22 May 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Uttam of Baghpat remained in first place in 110 kg
सभी जगह देने के लिए
विज्ञापन

-48 किलो भार वर्ग में एसपीसी के अमित लक्ष्मण पहले, गाजियाबाद के असद दूसरे स्थान पर रहे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

बुढ़ाना। किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत व पूर्व मंत्री स्वर्गीय अजित सिंह की स्मृति में आयोजित अंडर-17 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंतिम दिन ग्रीको रोमन कुश्ती में पहलवानों ने दमखम दिखाया। 48 किलो भार वर्ग में बागपत के एसपीसी के अमित लक्ष्मण पहले, गाजियाबाद के असद दूसरे और बागपत के जुनैद तीसरे स्थान पर रहे। 110 किलो भार वर्ग में बागपत के उत्तम ने पहला स्थान हासिल किया।


बुढ़ाना स्थित स्टेडियम में खेल हुए। 55 किलो भार वर्ग में बरेली के आदित्य गुप्ता ने पहला, मुजफ्फरनगर के विश्वजीत ने दूसरा और शामली के पारस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 65 किलो भार वर्ग में बरेली के विनय तोमर ने पहला, वाराणसी के विशाल यादव ने दूसरा और मेरठ के केशव रस्तोगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 80 किलो भार वर्ग में विहर्ष ने पहला, सहारनपुर के उधम सिंह ने दूसरा और आजमगढ़ के संजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 110 किलो भार वर्ग में बागपत के उत्तम ने पहला, वाराणसी के निशांत ने दूसरा और गौतमबुद्धनगर के हर्षित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजेताओं को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद उपाध्याय ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। भारत केसरी सुभाष पहलवान, जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान, विवेक बालियान व संजय राठी आदि का कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजकों ने पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत किया। स्टेडियम के संचालक कुलदीप बालियान, एनआईए के कुश्ती कोच नरेंद्र पंवार व प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed