फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Used to supply expired medicines in rural areas

एक्सपायर दवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में करता था सप्लाई

Sun, 13 Jun 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Used to supply expired medicines in rural areas
एक्सपायर दवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में करता था सप्लाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव शेरनगर में ग्राम प्रधान के भाई के घर से बरामद दवाइयों की जांच-पड़ताल 24 घंटे में भी पूरी नहीं हो सकी। तीन जनपदों की टीमें लगातार बरामद दवाइयों की जांच कर सूची तैयार करने में जुटी हुईं हैं। बरामद दवाइयों में 90 फीसदी तक एक्सपायर डेट की हैं, जो सामान्य बीमारियों में काम आने वाली हैं। औषधि निरीक्षक लवकुश ने बताया कि प्रथम दृष्टया अब तक की जांच में यही सामने आ रहा है कि आरोपी इनाम एक्सपायर हो चुकीं उक्त दवाइयों को री-प्रिंट करने के बाद देहात क्षेत्र में डॉक्टरों व मेडिकल स्टोर्स पर सप्लाई करता था।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर केे नवनिर्वाचित प्रधान इकराम के भाई इनाम के घर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह व औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा था। इस दौरान इनाम के घर से बड़ी तादाद में अवैध रूप से स्टॉक कर रखी गईं भारी मात्रा में दवाइयां मिली थी, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है। दवाइयां इतनी अधिक मात्रा में थी कि इनकी जांच के लिए मेरठ और सहारनपुर से भी औषधि विभाग की टीमों को मौके पर बुलाना पड़ा। तीनों जनपदों की टीमें बरामद दवाइयों की जांच व सूची बनाने में लगी हुई हैं। 24 घंटे में भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि बरामद दवाइयों में 90 फीसदी से अधिक एक्सपायर डेट की हैं। इनमें अधिकांश दवाइयां सामान्य बीमारियों में काम आने वाली हैं, जिनमें एंटीबायटिक, फीवर, पेट से संबंधित बीमारियां, एसिडिटी और दर्द की दवाइयां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में यही सामने आ रहा है कि आरोपी द्वारा एक्सपायरी हो चुकीं उक्त दवाइयों को री-प्रिंट करने के बाद देहात क्षेत्र में डॉक्टरों व मेडिकल स्टोर्स पर सप्लाई करता था। इस संबंध में आरोपी के घर से कुछ अहम कागजात भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच में उसकी सप्लाई चेन की भी जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन

दवा प्रकरण में इनाम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
गांव शेरनगर में प्रधान इकराम के भाई इनाम के घर से मिले एक्सपायर दवाइयों के के मामले में देर रात नई मंडी थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। फरार आरोपी की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें लगाईं गईं हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने रिपोर्ट होने की पुष्टि की है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच के साथ ही कई टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed