फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Urmila's death case: Police entangled in the cause of the incident

उर्मिला की मौत का मामला : वारदात की वजह में उलझी पुलिस

Thu, 30 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Urmila's death case: Police entangled in the cause of the incident
तवे पर पड़ी रोटी व परात में रखा गूंथा हुआ आटा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रतनपुरी। बुजुर्ग महिला उर्मिला से किसी की क्या रंजिश हो सकती है? यही सवाल पुलिस और ग्रामीणों के जेहन में है। हमलावर रसोई तक पहुंचा, जिससे यह भी संभव है कि वह घर में पहले से आता जाता रहा हो। जिस तरह वारदात अंजाम दी गई, उससे साफ है कि कातिल ने पहले से ही योजना बनाकर रखी थी। बुजुर्ग घर में अकेली मिली तो उसने वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतका उर्मिला के पति सतपाल सिंह का कई साल पहले निधन हो गया था। वह अपने तीन बेटों के साथ घर में रह रही थी। उसका घर गांव के बाहरी छोर पर है। घर के एक तरफ बाग भी है। पुलिस बाग में मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। घर की चारदीवारी भी बड़ी नहीं है। पुलिस की फोरेंसिक जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर सुबूत जुटाए। पुलिस मौके पर पहुंची तो तवा चूल्हे पर रखा था और गैस भी चालू थी। परांत में रोटी बनाने के लिए आटा भी तैयार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed