फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Urea crisis on cooperatives in the district

जिले में सहकारी समितियों पर यूरिया का संकट

Thu, 27 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Urea crisis on cooperatives in the district
जिले में सहकारी समितियों पर यूरिया का संकट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में पहले कोरोना काल में समितियों पर यूरिया खाद की बंदरबांट हो गई। जांच में समितियों के कर्मचारियों और उनके परिचितों के नाम सैकड़ों बोरे यूरिया के दर्ज होने का खुलासा होने से खुलासा होने से खलबली मच गई। करीब 40 सहकारी समितियों को नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं। अब जनपद के किसानों के सामने यूरिया का संकट पैदा हो गया है। बीते दो सप्ताह से अधिकतम समितियों पर यूरिया की कमी हो गई है। किसानों को मजबूरी में खाद की दुकानों से महंगे दामों में यूरिया लेना पड़ रहा है।
जिले के रतनपुरी क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों पर खाद की किल्लत है। किसान सेवा सहकारी समिति बडसू के प्रबंध निदेशक राजपाल सिंह का कहना है कि डीएपी और एनपीके समिति पर उपलब्ध है, लेकिन यूरिया खत्म हो गया है। साधन सहकारी समिति टोडा के रामवीर सिंह ने बताया कि समिति में यूरिया उपलब्ध नहीं है। किसान सेवा सहकारी समिति छपार में 15 दिन से यूरिया खाद नहीं है। समिति की प्रबंधक प्रीति भारद्वाज का कहना है कि अन्य खाद समिति पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति भोपा में भी दो सप्ताह से यूरिया खाद नहीं है। साधन सहकारी समिति शाहपुर के सचिव प्रदीप वर्मा ने बताया कि 15 दिन से यूरिया नहीं है। पुरकाजी किसान सेवा सहकारी समिति के एमडी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दो सप्ताह से यूरिया नहीं है। बुढ़ाना की किसान सेवा सहकारी समिति पर भी पिछले 15 दिन से यूरिया नहीं है। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सहरावत ने बताया कि खाद की डिमांड भेज दी गई है। मोरना सहकारी समिति की अध्यक्ष सुनीता राठी ने बताया कि यूरिया खत्म हो गया है। किसान सेवा समिति ककरौली पर भी यूरिया उपलब्ध नहीं है। खतौली की सहकारी समिति भायंगी भंगेला के सभापति नरेश कुमार ने बताया कि बीते दो माह से यहां खाद नहीं है। गोदाम में पानी भरने से कुछ खाद के कट्टे खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानसठ के इफ्को किसान सेवा केंद्र पर भी 15 दिन से खाद नहीं है। प्रभारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खाद की डिमांड भेज दी गई है। सहकारी समिति भलेडी के सुधीर कुमार ने बताया कि आठ दिन से यहां यूरिया खत्म है, डाई के कट्टे उपलब्ध है। मीरापुर की किसान सेवा सहकारी समिति सिकरेडा के एमडी शेखर चौधरी ने बताया कि यहां तीन सप्ताह से यूरिया नहीं है। रोहाना सहकारी गन्ना विकास समिति में यूरिया खत्म हो गया है। समिति ने विभाग को डिमांड की है। भौराकलां क्षेत्र की साधन सेवा सहकारी समिति सिसौली में एक सप्ताह से यूरिया नहीं है। एआर कोआपरेटिव योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि खाद की आपूर्ति के लिए जल्दी ही एक रैक जिले में आने वाली है। इसकी डिमांड हम काफी पहले भेज चुके हैं। यदि किसी किसान को तुरंत आवश्यकता है तो वह उनके कार्यालय में एप्लीकेशन दे सकता है। उस किसान को अन्य सोसाइटी से खाद उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed