{"_id":"577fefcd4f1c1b6e697fd00e","slug":"upturned-car-pickups-15-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप गाड़ी पलटी, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकप गाड़ी पलटी, 15 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। मोरना से बिहरागढ़ जा रहे जायरीनों की गाड़ी पलटने से महिलाओं और बच्चों समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों को मोरना सीएचसी लाकर उपचार कराया गया।
ग्राम मोरना से पिकप गाड़ी में सवार होकर तीन परिवार की महिलाएं, पुुरुष और बच्चे बिहारगढ़ स्थित बाबा पीर खुशहाल के यहां जियारत के लिए जा रहे थे। जब गाड़ी ग्राम बिहरागढ़ के ढलान से उतर रही थी तो गति तेज होने के कारण चालक का गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा, इसी दौरान सामने से रेहड़ा आ जाने से गाड़ी को अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे से गाड़ी में सवार यात्रियों में हा-हाकार बच गया।
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पडे। घायलों केे बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। बाद में सभी घायलों को मोरना सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल नसीमुद्दीन, वसीम, आदिल, शाहरुख, परवेज, आरिफ, शाहनजर, फुल्लो, नूरजहाँ, शहजाद, आबिद, कमरजहां, शन्नो, तमरेज आदि का प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल फूल्लो व परवेज को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मुजफ्फरनगर सरवट के हाजीपुरा से उनके रिश्तेदार ईद मिलने के लिए मोरना आए थे। दोपहर बाद सब लोग इकट्ठा होकर बिहारगढ़ स्थित बाबा पीर खुशहाल के यहां जियारत के लिए जा रहे थे।
ट्रक चालक का चालान किया
मुजफ्फरनगर। सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने नामजद ट्रक चालक कुड़ाना गांव निवासी रियासत को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। तीन दिन पहले उसके ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार लालूखेड़ी निवासी रजत शर्मा की मौत हो गई थी।