फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over youth's death

शहर में युवक की मौत पर बरपा हंगामा

Thu, 10 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uproar over youth's death
थाना सिविल लाइन में विलाप करते मृतक मरीज के परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
युवक की मौत पर बरपा हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराने आए मरीज की मौत के मामले में परिजनों ने डॉक्टर पर उपचार के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी के साथ आए ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने सिविल लाइन थाने पर आक्रोश जताकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव वजीराबाद निवासी योगेंद्र कुमार धीमान पुत्र महेंद्र सिंह को शहर में सरकुलर रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पित्त की थैली के ऑपरेशन के लिए आठ सितंबर को भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अन्य संबंधित टेस्ट के उपरांत शल्य चिकित्सक योगेंद्र को ऑपरेशन थियेटर में ले गए। थोड़ी देर बाद उसके शोर मचाने पर वहां मौजूद परिजन ओटी में गए। उन्होंने डॉक्टर से जानकारी ली तो पता चला कि रोगी को बेहोशी का इंजेक्शन गलत लग गया है। उसके शरीर में संक्रमण तेजी से फैलने लगा। घबराए डॉक्टर ने आनन- फानन में एंबुलेंस मंगाकर गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया, जहां बुधवार रात योगेंद्र की मौत हो गई। वहीं पर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। बृहस्पतिवार को मृतक की पत्नी ज्योति उर्फ पूजा के साथ आए ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने सिविल लाइन थाने पर हंगामा किया तथा आरोपी चिकित्सक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी ने पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया, तब परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
मुजफ्फरनगर। पति योगेंद्र की मौत से पत्नी ज्योति और दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता महेंद्र सिंह का आरोप है कि बेहोशी का डॉक्टर बुलाया ही नहीं गया। मृतक के बच्चे वरदान की उम्र सात तथा युवराज की सिर्फ पांच साल है। गमगीन माहौल में शुकतीर्थ के गंगा घाट पर युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed