फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over withdrawal of three lakh rupees from rape victim's account

दुष्कर्म पीड़िता के खाते से तीन लाख रुपये निकालने पर हंगामा, जांच शुरू

Thu, 28 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uproar over withdrawal of three lakh rupees from rape victim's account
- क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की कल्याणपुर शाखा का मामला
विज्ञापन

- दो लड़कियों को जारी कर दिया गया है एक ही खाता नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। दुष्कर्म पीड़िता के खाते से रुपये निकाले जाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंक शाखा पर हंगामा किया। जांच शुरू हुई तो पता चला कि एक ही नाम की दूसरी लड़की रुपये निकालकर ले गई है। बैंक कर्मचारी किसी तरह रुपये वापस लेकर आए। एक ही नाम की दोनों लड़कियों का खाता भी एक ही है। शाखा प्रबंधक का कहना है कि एक ही खाता किसकी चूक से खुला, यह जांच कराई जा रही है।

क्षेत्र के गांव कल्याणपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से दुष्कर्म पीड़िता सरकार की ओर से दिए जाने वाले तीन लाख रुपये निकालने पहुंची थी। बैंक से पता चला कि रुपये कई दिन पहले ही निकाले जा चुके हैं। गांव में सूचना पहुंची तो भाकियू कार्यकर्ता शाखा में पहुंच गए और हंगामा किया। शाखा प्रबंधक मथन सिंह ने जांच कराई तो पता चला कि इसी नाम की दूसरी लड़की रुपये ले गई है। बैंक कर्मचारी लड़की के घर पहुंचे और रुपये वापस लेकर आए। शाखा प्रबंधक का कहना है दोनों लड़की एक ही नाम की है, दोनों का खाता नंबर भी एक ही हो गया है। यह जांच कराई जा रही है कि खाता नंबर कैसे एक हुआ। पीड़िता के रुपये वापस खाते में डाल दिए गए हैं। इस दौरान रतनपुरी थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हंगामा करने वालों में भाकियू के बुढ़ाना तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार, विकास त्यागी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed