फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over toll collection doubled in Muzaffarnagar for fourth day

चौथे दिन भी दोगुनी टोल वसूली पर हंगामा

Thu, 18 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Uproar over toll collection doubled in Muzaffarnagar for fourth day
टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग वाले वाहनों की एक लाइन करने पर लगी वाहनों की लाइन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चौथे दिन भी दोगुनी टोल वसूली पर हंगामा
विज्ञापन

छपार। दिल्ली-दून हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों से दोगुनी टोल वसूली पर हंगामा लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। अनिवार्य फास्टैग के चलते टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को जहां वाहनों की संख्या कम हो गई, वहीं फास्टैग बनवाने वाले लोगों की संख्या में भी कमी आई है।
दिल्ली-दून हाईवे पर बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन बिना फास्टैग लगे वाहन चालकों से टोल शुल्क की दोगुनी वसूली को लेकर हंगामा जारी रहा। कई वाहन चालकों ने दोगुना शुल्क देने से इंकार कर दिया, जिससे जाम की स्थिति बनी रही। इसी क्रम में उत्तराखंड के गांव लिब्बरहेड़ी निवासी अब्दुल रहमान ने बिना फास्टैग दोगुना टोल शुल्क देने से इंकार करने के साथ ही फास्टैग बनवाने से भी इंकार करते हुए हंगामा कर दिया। अब्दुल रहमान का कहना था कि वह पांच-छह महीने में एक बार गाड़ी से कहीं आता-जाता है। केवल इसके लिए फास्टैग बनवाने का कोई फायदा नहीं है। वहीं, जब उसे फास्टैग की जरूरत नहीं तो उससे दोगुना टोल शुल्क क्यों देना पड़ेगा।
विज्ञापन

हंगामे के चलते टोल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर डायल-112 की पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर उसे समझा-बुझाकर शांत करते हुए टोल शुल्क जमा कराया। इसके बाद हंगामे की लगातार घटनाओं को देख पीआरवी को टोल प्लाजा पर ही तैनात कर दिया गया। वहीं, बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों से दोगुनी टोल वसूली के चलते टोल प्लाजा पर वाहनों की संख्या में चौथे दिन काफी कमी आई। इसके साथ ही फास्टैग बनवाने वाले लोगों की संख्या भी कम हो गई है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद तक केवल 35 ही फास्टैग बनाए गए। टोल प्लाजा के मैनेजर सुमित धनकड़ का कहना है कि एनएचएआई के नियमों का पालन किया जा रहा है। जो दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, उनके आधार पर ही टोल की वसूली करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed