फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over the death of a young man in an accident

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 12 Jan 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of a young man in an accident
खतौली में सड़क हादसे में हुई मौत, युवक अमरदीप का फाईल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हादसे में युवक की मौत पर बरपा हंगामा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। जानसठ मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर उनके गुस्से को शांत किया। मृतक के परिजनों ने अज्ञात में ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
मेरठ जिले के कस्बा फलावदा के मोहल्ला सैनीयान निवासी अमरदीप (22) दौराला में अपने रिश्तेदार के यहां गया था। सोमवार सुबह वह बाइक से जानसठ थाना क्षेत्र में अपने मामा के यहां गांव निठारी जा रहा था। खतौली-जानसठ मार्ग पर गांव लिसौड़ा से आगे जाहरवीर म्हाड़ी के सामने ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। ट्रक के नीचे आने के कारण अमरदीप की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना पर कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू करते हुए मुआवजे की मांग की। लगभग आधा घंटे चले जाम के बाद पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए थे। मृतक के चाचा मिलन कुमार ने अज्ञात में ट्रक चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं पहने हुआ था।
विज्ञापन

बुझ गया घर का चिराग
खतौली। अमरदीप दो बहनों का अकेला भाई था। उसकी बहनों की शादी हो चुकी है। वह मेरठ में एसएससी की कोचिंग कर रहा था। उसके पिता की मौत नौ वर्ष पहले ही हो चुकी थी। अपने परिवार में कमाने वाला अकेला ही था। अमरदीप की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना जब परिवार को लगी, तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed