फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over driver's death in accident

टैंकर ने रेहड़ा चालक को कुचला, मौके पर मौत

Sat, 26 Oct 2019 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Uproar over driver's death in accident
3-खतौली में रेहड़ा चालक की सड़क हादसे में मौत के बाद मौके एकत्र लोगों की भीड़। - फोटो : KHATAULI
दुर्घटना में चालक की मौत पर बरपा हंगामा
विज्ञापन

खतौली। सड़क दुर्घटना में रेहड़ा चालक की मौत से आक्रोश फैल गया। पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों के गुस्से को शांत किया। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने टैंकर चालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोहल्ला कांशीराम निवासी 70 वर्षीय रामकिशोर भाड़े पर रेहड़ा चलाता था। शनिवार की सुबह रामकिशोर अपना रेहड़ा लेकर किसी की दुकान से सामान लेने के लिए जा रहा था। जीटी रोड पर इंदिरा मूर्ति के पास तेज गति से आ रहे शीरे के टैंकर ने रामकिशोर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रेहड़ा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। चालक की मौत को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई और हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गुस्साए लोगों को समझाबुझाकर बमुश्किल शांत किया। पुलिस ने टैंकर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेहड़ा चालक की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक चालक के दो पुत्रों की पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed