फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over demand for bribe, allegations against pharmacist and ward boy

Muzaffarnagar News: रिश्वत मांगने पर हंगामा, फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय पर आरोप

Sun, 15 Oct 2023 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Uproar over demand for bribe, allegations against pharmacist and ward boy
मुजफ्फरनगर। हाईवे पर सड़क हादसे के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी में लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष व ग्राम प्रधान कुलदीप चौधरी ने ग्रामीणों के साथ हंगामा किया। निरीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंचे डीएम से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव लच्छेड़ा निवासी लोकेंद्र ने बताया कि उनका बेटा विक्की अपनी पत्नी मनीषा और नानी के साथ देवबंद जा रहे थे। जैसे ही वह टीपी नगर चौकी के पास पहुंचे तो वह एक कंटेनर की चपेट में आ गए। घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। आरोप है कि यहां इमरजेंसी में कार्य कर रहे वार्ड ब्वॉय और फार्मासिस्ट ने उपचार के नाम पर रुपये मांगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कुलदीप चौधरी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। इसी दौरान जिला चिकित्सालय पहुंचे डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से पीड़ितों ने शिकायत की। जिस पर डीएम ने सीएमएस को कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सीसीटीवी फुटेज से कराई पहचान

ग्रामीणों के आरोप के बाद सीएमएस कार्यालय में सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। जिसमें इमरजेंसी में कार्य कर रहा कर्मचारी लोकेंद्र को बाहर ले जाता हुआ दिखाई दिया। आरोप है कि बाहर ले जाकर उनसे दस हजार रुपये की डिमांड की गई।


- एनआरसी में ड्यूटी, इमरजेंसी में कर रहा था कार्य

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि लच्छेड़ा गांव के लोगों ने जिस वार्ड ब्वॉय दीपक कुमार पर आरोप लगाया है, वह एनआरसी में वार्ड बॉय के पद पर तैनात है। इस विषय में भी जांच कराई जाएगी कि वह इमरजेंसी में क्यों कार्य कर रहा था। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, घायल विक्की के पिता लोकेंद्र ने सीएमएस के नाम लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed