फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over deducting Rs 1180 from account

किसानों के खाते से 1180 रुपये काटने पर हंगामा

Wed, 22 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Uproar over deducting Rs 1180 from account
किसानों के खाते से 1180 रुपये काटने पर हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसानों को बिना सूचना के ही बैंक ने किसानों के खाते से बीमा राशि 1180 रुपये प्रति खाता काट ली। लगभग 400 किसानों के खातों से यह पैसा काटा गया। किसानों ने इसका विरोध करते हुए बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन किया।

रालोद के सदर ब्लाक अध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने पचेंडा कलां स्थित बैंक पर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी अनुमति के बिना उनके खातों से 1180 रुपये की रकम काट ली गई। जब बैंक कर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनकी बीमा की राशि काटी गई है। किसानों का कहना है कि उनकी मर्जी के बिना यह पैसा काट लिया गया। बीमा कंपनियों से मिलकर बैंक अधिकारी यह खेल कर रहे हैं। सरकार ने बीमा के लिए बहुत कम राशि तय की है। भारत सरकार की पॉलिसी से अलग बिना पूछे बीमा का पैसा काटना गलत है। किसानों ने बताया कि बैंक अधिकारी ने किसानों को पैसा वापिस करने का भरोसा दिलाया है। इस अवसर पर संजीव कुमार, देवेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, धर्मराज सिंह, राजकुमार, प्रदीप, हरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed