{"_id":"64edee1ce368b5a7e90c2564","slug":"uproar-of-farmers-in-the-annual-general-meeting-of-the-committee-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-6443-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: समिति की वार्षिक साधारण सभा में किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: समिति की वार्षिक साधारण सभा में किसानों का हंगामा
विज्ञापन
बजाज चीनी मिल भैसाना को नही देंगे गन्ना, मंसूरपुर या खतौली में हो आवंटन
किसानों ने प्रस्ताव पास करके समिति के सचिव को दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। सहकारी गन्ना विकास समिति बुढ़ाना की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने कहा कि वे बजाज चीनी मिल भैसाना को गन्ना नही देंगे। किसानों के गन्ना क्षेत्रफल का आवंटन चीनी मिल मंसूरपुर अथवा खतौली को किया जाएं। किसानों ने प्रस्ताव पास करके समिति के सचिव को दिया।
सहकारी गन्ना विकास समिति बुढ़ाना के सभागार में मंगलवार को वार्षिक साधारण सभा की बैठक का आयोजन हुआ। गन्ना समिति के सभी संचालक और करीब साढ़े तीन सौ किसान मौजूद रहे। बैठक में चीनी मिल भैसाना द्वारा गन्ना मूल्य का भुगतान विलंब से करने का भारी विरोध हुआ। किसानों ने जमकर हंगामा किया। कहा कि वे चीनी मिल भैसाना को अपना गन्ना नही देंगे। उनका गन्ना चीनी मिल खतौली अथवा मंसूरपुर को आवंटित किया जाए। किसानों ने अपना प्रस्ताव समिति के सचिव बृजेश राय को दिया।
सचिव ने बताया कि समिति 60.70 करोड़ रुपये के लाभांश में है। नेहरू नेत्र चिकित्सालय के लिए 10 रुपये प्रति किसान काटने का प्रस्ताव भी सबकी सहमति से पास हुआ। लघु कृषि यंत्र एवं बैटरी चालित स्प्रे मशीन व पाइप पर अनुदान देने सहित कई प्रस्ताव पास किए गए। सचिव ने बताया कि किसानों के प्रस्ताव को लखनऊ मुख्यालय भेजा जाएगा। इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय सिंह आदि भी मौजूद रहे।