फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar in district hospital, misbehavior with policeman

जिला अस्पताल में हंगामा, पुलिसकर्मी से बदसलूकी

Tue, 31 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uproar in district hospital, misbehavior with policeman
मुजफ्फरनगर। अग्रसेन विहार में महिला पर छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची, जहां एक बार फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। उनमें बीचबचाव कराने वाले एक पुलिसकर्मी से भी पूर्व सैनिक द्वारा बदसलूकी कर दी गई। पुलिस ने पूर्व सैनिक और उसके भाई को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रसेन विहार में पूर्व सैनिक मोहनलाल पक्ष की घर के सामने रहने वाले पड़ोसी से महिला पर छींटाकशी किए जाने को लेकर करीब एक माह से विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी प्रकरण को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची, जहां एक बार फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। यह देख मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बीचबचाव का प्रयास किया, जिसके साथ पूर्व सैनिक ने बदसलूकी कर दी। इस पर पुलिस ने पूर्व सैनिक मोहनलाल और उसके भाई राजन को गिरफ्तार कर लिया, जिनका बाद में शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed