{"_id":"62c48ba2ccba1c61726c6026","slug":"uproar-in-dav-of-students-against-police-action-muzaffarnagar-news-mrt5957932141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्रवाई के खिलाफ छात्रों का डीएवी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कार्रवाई के खिलाफ छात्रों का डीएवी में हंगामा
विज्ञापन
नगर के डीएवी डिग्री कालेज में धरना देते छात्र।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- सोमवार को पुलिस ने कॉलेज परिसर में खड़ी छात्रों की बाइक कर दी थी सीज
- मंगलवार को छात्रों ने किया हंगामा, पुलिस ने सिविल लाइन थाना प्रभारी ने किया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज परिसर में खड़ी की गई छात्रों की बाइकों को सोमवार को सीज करने का मामला मंगलवार को तूल पकड़ गया।छात्रों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध जताते हुए कॉलेज में हंगामा किया। थाना सिविल लाइन थाना प्रभारी ने छात्रों को शांत किया और दोबारा यह कार्रवाई न होने देने का आश्वासन दिया।
डीएवी डिग्री कॉलेज में कई दिन से छात्रों और कर्मचारियों के वाहन की पार्किंग का विवाद गहराया हुुआ है। छात्रों का कहना है कि जब उनकी बाइक कालेज परिसर में बनी पार्किंग में खड़ी होगी तो कालेज स्टाफ के वाहन भी यहीं खड़े होने चाहिए। यह बात विवाद का कारण बनी हुई है। सोमवार को चार-पांच छात्रों ने अपनी बाइक कॉलेज परिसर में खड़ी कर दी थी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बाइक उठा ले गई थी। सभी बाइकों को सीज कर दिया गया। इससे छात्रों में रोष बन गया। मंगलवार सुबह 11 बजे इसके विरोध में बड़ी संख्या में छात्र रालोद छात्र नेता सार्थक लाटियान के नेतृत्व में एकत्र हो गए। उन्होंने कालेज में हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप था कि कॉलेज स्टाफ की शह पर बाइकों को सीज किया जबकि कर्मचारियों के वाहन भी कॉलेज परिसर में अंदर ही खड़े थे। हंगामे की सूचना पाकर थाना सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छात्र नेता सार्थक लाटियान ने पूरी बात थाना प्रभारी को बताई। थाना प्रभारी से कहा गया कि पुलिस छात्रों का उत्पीड़न न करे, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी ने छात्रों को आश्वासन दिया है। इस दौरान गौरव, समीर, रक्षित, मयंक, देवांश बालियान, साबिर, अर्जुन, ध्रुव राठी, हिमांशु, शुभम, अरशद, गोल्डी, तुषार आदि मौजूद रहे।
एडमिशन न करने पर जताया विरोध
मुजफ्फरनगर। छात्र नेता सार्थक लाटियान ने बताया कि डीएवी इंटर कालेज में छात्रों के एडमिशन नहीं किए जा रहे थे। इस मामले में डीआइओएस से मुलाकात कर एडमिशन कराने की मांग की।