फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar in BJP meeting on allegations of corruption

भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाजपा की बैठक में हंगामा

Sat, 02 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar in BJP meeting on allegations of corruption
- पार्टी संगठन के दो पदाधिकारी बैठक में भिड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। पार्टी के दो पदाधिकारियों में हाथापाई की स्थिति पैदा हो गई। पुराने कार्यालय को बेचने में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मामला बढ़ा।
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। पार्टी के 18 पदाधिकारी बैठक में मौजूद थे। इस बीच विजय शुक्ला ने मामला उठाया कि कुछ लोग रुड़की रोड के पार्टी कार्यालय को लेकर अलग-अलग चर्चाएं कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारा इस पूरे प्रकरण में कोई भूमिका नहीं है। आरोप है कि इस बीच जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि ने संघ के एक पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष की भूमिका पर सवाल उठा दिया। इस बात को लेकर जिला मंत्री वैभव त्यागी और रोहिल में तू-तू, मै-मै हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनो में हाथापाई की स्थिति पैदा हो गई। अन्य पदाधिकारियों ने बीच में आकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन

वैभव त्यागी का कहना है कि संघ के एक पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष पर निराधार आरोप लगाया गया, जिसका उन्होंने विरोध किया। वहीं रोहिल वाल्मीकि का कहना है कि बैठक में बहस हुई है, लेकिन किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed