फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar at the CMO office against a female doctor.

Muzaffarnagar News: महिला चिकित्सक के विरुद्ध सीएमओ कार्यालय पर हंगामा

Sun, 05 Jul 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Uproar at the CMO office against a female doctor.
मुजफ्फरनगर। सीएमओ कार्यालय पहुंचे लोगों ने कच्ची सड़क क्षेत्र में निजी चिकित्सालय संचालित करने वाली एक महिला चिकित्सक के विरुद्ध हंगामा किया। आरोप लगाया कि प्रसव के लिए भर्ती गर्भवती के उपचार में लापरवाही बरती गई। प्रसव से कुछ देर पहले ऑपरेशन करने से इन्कार कर दिया। दूसरे चिकित्सालय में महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया। आरोप लगाया कि शुरुआत में बरती गई लापरवाही और गलत उपचार दिए जाने से प्रसूता की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र की रुकनपुर निवासी महिला कोविता ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर बताया कि उसकी पुत्री अंकेश निवासी थानाभवन को प्रसव पीड़ा के बाद कच्ची सड़क स्थित निजी नर्सिंग होम पर भर्ती कराया गया था। आरोप लगाया कि प्रसव कराने के दौरान उसकी बेटी की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

चिकित्सक ने निश्चेतक नहीं होने की बात कहते हुए अन्य नर्सिंग होम ले जाने की बात कहकर रैफर कर दिया। बताया कि एक निजी चिकित्सक के यहां प्रसव कराया गया। जहां अंकेश को मृत शिशु पैदा हुआ। आरोप है कि कच्ची सड़क पर संचालित नर्सिंग होम की महिला चिकित्सक की लापरवाही के चलते पेट में ही शिशु की मौत हुई। जबकि उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया का कहना है कि कुछ लोग आए थे। जिन्होंने एक निजी चिकित्सक पर आरोप लगाए हैं। उनकी ओर से लिखित शिकायत आएगी तो आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed