फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar at Shiv Chowk against the removal of LED

एलईडी हटाने के विरोध में शिव चौक पर हंगामा

Tue, 19 Jul 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uproar at Shiv Chowk against the removal of LED
नगर के शिव चौक पर आत्मदाह के प्रयास करते युवक को ले जाती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एलईडी हटाने के विरोध में शिव चौक पर हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिव चौक पर लगाई गई एलईडी हटाने के विरोध में ठेकेदार ने हंगामा कर दिया। उसने अपने कपड़ों में आग लगाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया।
शहर निवासी एक ठेकेदार ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शिव चौक पर एलईडी लगाई थी। सोमवार सुबह प्रशासनिक कर्मचारियों ने पहुंच कर उसे हटवा दिया। यह पता चलने पर ठेकेदार मौके पर जा पहुंचा और एलईडी हटाने का विरोध किया, लेकिन एलईडी हटा दी गई। ठेकेदार ने हंगामा करते हुए माचिस की तीली से अपने कपड़ों में आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन सूखे कपड़ों ने आग नहीं पकड़ी। जिस समय यह हंगामा चल रहा था, उस समय इसी मार्ग से कांवड़ यात्रा भी चल रही थी। यह देेखकर शिव चौक पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ठेकेदार को पकड़कर कोतवाली ले गए।
विज्ञापन

काफी देर बाद उसे छोड़ दिया गया। शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र का कहना है कि एलईडी लगाने का मामला नगर पालिका से जुड़ा है। ठेकेदार कांवड़ मार्ग पर हंगामा कर रहा था, इसलिए उसे पकड़ा गया। बाद में माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार का कहना है कि कांवड़ मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाली चीजों को हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed