फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Upendra's accomplice escaped from the district hospital

जिला अस्पताल से फरार हो गए उपेंद्र के साथी

Thu, 23 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Upendra's accomplice escaped from the district hospital
जिला अस्पताल से फरार हो गए उपेंद्र के साथी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांधला के पूर्व विधायक रहे ठाकुर मूलचंद के बेटे उपेंद्र की मौत के बाद लोगों में गम और गुस्से का माहौल है। देर रात परिजन उपेंद्र के दो दोस्तों के खिलाफ हत्या की तहरीर देने की तैयारी में जुटे हैं। दोनों आरोपी वही हैं, जो जिला अस्पताल में उपेंद्र को मृत घोषित किए जाने पर फरार हो गए थे। परिजनों ने उपेंद्र को करीब दो माह पूर्व हत्या की धमकी मिलने की बात कही है।

शहर कोतवाली के रामपुरम निवासी कांधला के पूर्व विधायक दिवंगत ठाकुर मूलचंद के सबसे छोटे बेटे उपेंद्र उर्फ चंदन को बुधवार देर रात वसुंधरा कॉलोनी में उस समय गोली लग गई थी, जब वह अपने चार दोस्तों के साथ एक ऑफिस में बैठा हुआ था। जिला अस्पताल में उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाने वाले दो युवक फरार हो गए थे। वहीं, दो अन्य दोस्तों अभिषेक पुत्र प्रवीण बालियान निवासी जाट कॉलोनी व हिमांशु वाल्मीकि पुत्र राजकुमार निवासी नुमाइश कैंप को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। उपेंद्र उर्फ चंदन के बड़े भाई मानवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके भाई उपेंद्र का करीब दो माह पूर्व गांव लच्छेड़ा के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसके चलते उसे हत्या की धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि हिमांशु व अभिषेक ने पूछताछ में गोली कहां से और कैसे चली, इसकी जानकारी नहीं लग पाना बताया है। उन्हें पूरा शक है कि जो युवक जिला अस्पताल से फरार हुए हैं, उनमें से ही एक ने उपेंद्र को गोली मारी है। मानवेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त दोनों युवकों के खिलाफ हत्या की नामजद तहरीर दी जाएगी। उधर, एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि जो भी तहरीर आएगी उसे के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed