{"_id":"5e29e42b8ebc3e4b4c439550","slug":"upendra-murder-case-cctv-will-reveal-secrets-muzaffarnagar-news-mrt465418970","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेंद्र हत्याकांड : ऑफिस के पास लगे सीसीटीवी से खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेंद्र हत्याकांड : ऑफिस के पास लगे सीसीटीवी से खुलेगा राज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक ठाकुर मूलचंद के बेटे उपेंद्र उर्फ चंदन की मौत का राज सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा। जिस ऑफिस में वारदात हुई, वहां लगे सीसीटीवी की डीवीआर में तो पुलिस को कुछ नहीं मिला, लेकिन ऑफिस के पास मकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज से अहम सुराग मिलने की संभावना है।
बुधवार को रामपुरम कालोनी निवासी कांधला से पूर्व विधायक ठाकुर मूलचंद के बेटे उपेंद्र उर्फ चंदन की वसुंधरा कालोनी स्थित ऑफिस में गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में उपेंद्र के चार दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए ऑफिस और उसके पास स्थित घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार, हर्षित के ऑफिस में सीसीटीवी लगे हुए थे, लेकिन घटना के समय की कोई क्लिप उसकी डीवीआर में नहीं है। ऑफिस के पास ही स्थित एक घर के बाहर भी सीसीटीवी लगे हुए हैं, जिसकी डीवीआर के माध्यम से पुलिस घटना के समय की फुटेज खंगालने में लगी हुई है, ताकि हिरासत में लिए गए अभिषेक व हिमांशु द्वारा दिए गए बयानों की पुष्टि की जा सके।
30 हजार में खरीदी गई थी अवैध पिस्टल
मुजफ्फरनगर। उपेंद्र उर्फ चंदन को जिस पिस्टल की गोली लगी, उसे पांचों दोस्तों ने आपस में रुपये इकट्ठा कर कुछ माह पूर्व 30 हजार रुपये में खरीदा था। सूत्रों के अनुसार पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे पता चला है कि हर्षित व वीशू ने अभिषेक, हिमांशु व उपेंद्र को कॉल करके पिस्टल लेकर अपने ऑफिस पर बुलाया था। यहीं पर उपेंद्र के सीने में दाईं तरफ गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अब पिस्टल के साथ फरार दोनों दोस्तों हर्षित व वीशू को तलाशने में जुटी है, ताकि घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर मामले की तह तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
रात में हुआ पोस्टमार्टम, बृहस्पतिवार सुबह अंतिम संस्कार
मुजफ्फरनगर। उपेंद्र उर्फ चंदन की मौत के बाद बुधवार देर रात में ही पुलिस प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया था, जिसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे पूर्व विधायक के पैतृक गांव सैनपुर बिराल थाना बुढ़ाना के लिए रवाना हो गए, जहां अल सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया।