फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Youth murdered by stabbing in Muzaffarnagar, incident happened in Tashan while talking to girl

शिवा हत्याकांड: पेट में चाकू मारकर किया लहूलुहान, तीन बहनों का इकलौता भाई था शिवा, पिता का हुआ ये हाल

Tue, 30 Sep 2025 07:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 30 Sep 2025 07:19 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: मोहल्ला शिवपुरी में धानक बस्ती निवासी शिवा रामलीला देखने गया था। दोस्तों के साथ लौट रहा था, तभी उस पर हमला कर दिया गया। दो भाइयों समेत पांच-छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बहनों के साथ ही पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
UP: Youth murdered by stabbing in Muzaffarnagar, incident happened in Tashan while talking to girl
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहल्ले की युवती से बात करने की टशन को लेकर युवकों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। मोहल्ला शिवपुरी निवासी शिवा (20) की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि उसका साथी रितिक घायल हो गया। मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। शिवा तीन बहनों का इकलौता भाई था। वहीं पिता का भी रोकर बुरा हाल हो रहा है। 
विज्ञापन

 

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी धानक बस्ती निवासी शिवा पटेलनगर में रामलीला देखने गया था। देर रात करीब साढ़े 11 बजे शिवा अपने दोस्तों के साथ घर के लिए चला। पटेलनगर में डाकघर के गेट के पास उनका कूकड़ा मंडी निवासी राजीव व उसके भाई हिमांशु आदि से झगड़ा हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान राजीव ने शिवा के पेट में चाकू मार दिया। रितिक भी हमले में घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य युवकों ने शिवा व रितिक को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों से शिवा को मृत घोषित कर दिया। रितिक को रेफर कर दिया गया। बेटे की मौत की जानकारी पाकर परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 

 
विज्ञापन

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतक के पिता धर्मेंद्र ने दोनों सगे भाइयों सहित पांच-छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटना के बाद रात में ही एसएसपी, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने मौका मुआयना किया।
 

सीओ ने बताया कि दोनों सगे भाइयों राजीव व हिमांशु को गिरफ़्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि शिवा के मोहल्ले की एक युवती राजीव से बात करती थी। यह बात शिवा आदि को पसंद नहीं थी। इसी टशन में यह घटना हुई। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed