फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Truck stuck in railway gate, traffic disrupted for 50 minutes, three trains affected

Muzaffarnagar : रेलवे के गेट में फंसा ट्रक, 50 मिनट तक आवागमन बाधित, ये तीन ट्रेनें हुईं प्रभावित

Wed, 09 Nov 2022 09:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Nov 2022 09:58 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : रेलवे के गेट में ट्रक 50 मिनट तक फंसा रहा। इससे आवागमन भी बाधित हुआ। वहीं इस दौरान ये तीन ट्रेनें प्रभावित हुईं।

विज्ञापन
UP: Truck stuck in railway gate, traffic disrupted for 50 minutes, three trains affected
रेलवे के गेट में फंसा ट्रक - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के रोहाना में रेलवे के गेट पर लाइनों के बीच मंगलवार की रात गन्ने से लदा ट्रक फंस गया। इस कारण तीन ट्रेन दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी ट्रेन प्रभावित रही। उन्हें इधर-उधर स्टेशन पर रोकना पड़ा। 50 मिनट तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। आरपीएफ ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।

विज्ञापन


उत्तम शुगर मिल के चरथावल क्षेत्र के गांव चौकड़ा तौल सेंटर से ट्रक में गन्ना लाद कर मंगलवार की रात चालक कसौली निवासी मनोज उत्तम शुगर मिल के लिए चला था। रोहाना में रेलवे के गेट संख्या-62 में ट्रक फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी ट्रक नहीं निकाला जा सका। इसकी जानकारी पर रेलवे और आरपीएफ कर्मचारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


बताया गया कि जिस समय यह ट्रक फंसा हुआ था, उसी समय सहारनपुर की तरफ से आने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेन व मुजफ्फरनगर की तरफ से एक मालगाड़ी को निकलना था। दोनों यात्री ट्रेनों को देवबंद व तल्हेड़ी स्टेशन व मालगाड़ी को मुजफ्फरनगर स्टेशन पर रोकना पड़ा। करीब पचास मिनट बाद भारी मशक्कत के बाद ट्रक को निकाला जा सका। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारु कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: ट्रांसफार्मर में लगी आग, कॉलोनी के मकानों में दौड़ा करंट, महिला की चीख सुन दौड़े परिजन, देखें तस्वीरें

 

आरपीएफ थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि चालक मनोज को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में लेकर सीज किया गया है। मुकदमा दर्ज कर चालक का चालान कर दिया।
 

यह भी पढ़ें: Murder: विवाहित बहन और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या, आरोपी भाई बोला-बहुत बदनामी हो रही थी, मार डाला

ओवरलोड था ट्रक
मुजफ्फरनगर जिले के रोहाना में गन्ने से लदा ट्रक ओवर लोड होने के कारण हाईगेज में फंसा था। वहां से निकलने पर रेलवे लाइन के बीच कमानी टूटने पर खड़ा हो गया था। बताया गया कि ट्रक में निर्धारित 11 फुट ऊंचाई से तीन फुट ज्यादा तक गन्ना लोड किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed