फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Swami Yashveer Maharaj said that he will march to Deoband and seek answers from Maulana after statement

UP: मदनी के बयान से आक्रोश, स्वामी यशवीर महाराज बोले- देवबंद के लिए करेंगे कूच, मौलाना से मांगेंगे जवाब

Fri, 17 Feb 2023 02:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Feb 2023 02:03 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मदनी के बयान को लेकर काफी आक्रोश है। अब बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि देवबंद के लिए कूच करेंगे और मौलाना से जवाब मांगेंगे।

विज्ञापन
UP: Swami Yashveer Maharaj said that he will march to Deoband and seek answers from Maulana after statement
बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौलाना अरशद मदनी व महमूद मदनी से चर्चा करने के लिए बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज 28 फरवरी को शिव चौक मुजफ्फरनगर से दारुल उलूम देवबंद मदरसे के लिए कूच करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में मौलानाओं ने हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। वह देवबंद पहुंचकर जवाब मांगेंगे।

'जमीयत अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान से हिंदुओं की भावनाएं हुईं आहत'

सहारनपुर में बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि दिल्ली में जमीयत उलमा-ए-हिंद के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी द्वारा दिए गए विवादित बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मदनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mahashivratri: ऐतिहासिक मंदिर पर ATS की पैनी नजर, ड्रोन-CCTV की निगरानी में होगा जलाभिषेक, कल से रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने कहा कि जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने अपने बयान में कहा कि ओम हवा है, जिसका कोई रंग रूप नहीं है, सभी मनु (आदम) की औलाद है। मनू ही ओम है। सभी धर्म के लोग मनू को पूजते हैं। मदनी के इस विवादित बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। क्योंकि मदनी के बयान को सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों ने देखा वह सुना है। उनके इस बयान के कारण न केवल दो धर्मों में बीच की दूरी बढ़ेगी बल्कि आपस में शत्रुता भी पैदा होगी।

यह भी पढ़ें: आशिया की दर्दभरी कहानी: जुबां से बयां की दास्तां, सुनकर भर आईं आंखें, मासूम पोती-पोते के लिए चलाती हैं ठेला

विकास त्यागी ने कहा कि मदनी का बयान एक धर्म के प्रति सोची समझी साजिश के तहत दिया गया है। उन्होंने कोतवाल एचएन सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि अरशद मदनी द्वारा बोले गए इन शब्दों से हिंदू धर्म स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है। मदनी द्वारा बोले गए शब्द विभिन्न धर्म के मध्य कभी भी दरार पैदा कर सकते हैं। इसीलिए उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed