फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Sanjeev Balyan came into limelight after defeating UP RLD President Ajit Singh

UP: रालोद अध्यक्ष अजित सिंह को हराने के बाद चर्चा में आए थे संजीव बालियान, अब RLD से गठबंधन में लड़ेंगे चुनाव

Sun, 03 Mar 2024 06:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Mar 2024 06:32 PM IST
सार

भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को तीसरी बार टिकट दिया है। समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है। वह पिछले 12 साल से जिले की राजनीति में सक्रिय हैं। मुजफ्फरनगर दंगे के बाद पहली बार 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट दिया गया था।
 

विज्ञापन
UP: Sanjeev Balyan came into limelight after defeating UP RLD President Ajit Singh
संजीव बालियान, अजित चौधरी व जयंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को तीसरी बार टिकट मिलने से समर्थक खुश हैं। वह 12 साल से जिले की राजनीति में सक्रिय हैं। मुजफ्फरनगर दंगे के बाद पहली बार 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट दिया गया था।
विज्ञापन


मूल रूप से कुटबी गांव के रहने वाले डॉ. बालियान 2012 के विधानसभा चुनाव में चरथावल सीट से टिकट के दावेदार थे, लेकिन तब स्वर्गीय विजय कश्यप को भाजपा ने टिकट दिया था। इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी की। मुजफ्फरनगर दंगे के बाद बदले हालात में भाजपा नेटिकट दिया और वह जीत गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नगीना लोकसभा सीट: नहटौर से जीत की हैट्रिक बना चुके हैं विधायक ओमकुमार, भाजपा ने फिर जताया भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार 2019 में उन्होंने रालोद अध्यक्ष दिवंगत अजित सिंह को हराया और केंद्र में मंत्री बनाए गए। भाजपा ने तीसरी बार उन्हें टिकट दिया है। इस बार अलग-अलग गुट टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने डॉ. बालियान पर भरोसा जताया।
 
रालोद से गठबंधन में लड़ेंगे चुनाव
भाजपा प्रत्याशी डॉ. बालियान इस बार रालोद के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। जल्द ही गठबंधन का एलान होने की संभावना है। रालोद के राजग में आ जाने से भाजपा को सबसे ज्यादा मुजफ्फरनगर में ही फायदा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कैराना सीट पर दिलचस्प होगा मुकाबला: BJPसे प्रदीप चौधरी और SP की इकरा हसन के बीच कांटे की टक्कर के आसार

बसपा के पत्ते खोलने का इंतजार
भाजपा ने डॉ. बालियान और सपा ने पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बसपा के प्रत्याशी का इंतजार है। देखना होगा कि बसपा मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी या फिर अन्य बिरादरी के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएगी।

टिकट मिलने पर समर्थकों ने मनाई खुशी
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. बालियान का टिकट घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी मनाई। शहर के शिव चौक और महावीर चौक पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, श्रीमोहन तायल, हरेंद शर्मा, अभिषेक गुर्जर समेत अन्य मौजूद रहे। दैनिक रेल यात्री संघ ने खुशी मनाते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed