{"_id":"622cbfe331193f360402fb91","slug":"up-news-two-friend-have-died-in-road-accident-in-muzaffarnagar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: हादसे ने छीन लीं दो जिंदगियां, 18 फरवरी को हुई थी रजत की शादी, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: हादसे ने छीन लीं दो जिंदगियां, 18 फरवरी को हुई थी रजत की शादी, गांव में पसरा मातम
Sat, 12 Mar 2022 09:14 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 12 Mar 2022 09:14 PM IST
सार
एक दर्दनाक हादसे ने दो दोस्तों की जिंदगी छीन ली। इनमें एक की शादी 18 फरवरी को ही हुई थी। दोनों की मौत से गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
दोनों युवकों के फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जड़ौदा के पास भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और आसपास के लोग दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
टबीटा निवासी रवि (30) पुत्र सुरेंद्र और रजत (21) पुत्र जीतपाल शनिवार को बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर किसी रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार शाम को ही वापस लौटते समय जड़ौदा के पास उनकी बाइक में पीछे से भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: हाथ जोड़कर जिंदगी की भीख मांगते रहे प्रोफेसर..., नहीं पसीजा बदमाशों का दिल, बरसाईं दनादन गोलियां, खौफनाक है पूरी वारदात
विज्ञापन
वहीं राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को मंसूरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। उधर, टबीटा में हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मृतक रजत के चाचा पवन कुमार ने वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें: लव अफेयर की खौफनाक कहानी: घर में दबी मिलीं सपा नेता और पत्नी की लाशें, सच जानकर हर कोई हैरान, तस्वीरें भी दर्दनाक
18 फरवरी को हुई थी रजत की शादी
हादसे से टबीटा में गम का माहौल है। मृतक रजत की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। शनिवार को वह अपने दोस्त के साथ घर से निकला था।