फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Theft of Rs 38 lakh by entering a jeweler's shop in Muzaffarnagar, the incident captured in CCTV

UP News: मुजफ्फरनगर में सराफ की दुकान में घुसकर 38 लाख के गहरे चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Thu, 05 Sep 2024 11:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 05 Sep 2024 11:37 PM IST
सार

एक सराफ की दुकान से 38 लाख के सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए। मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने आरोपी सराफ पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
UP News: Theft of Rs 38 lakh by entering a jeweler's shop in Muzaffarnagar, the incident captured in CCTV
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

एक सराफ पर गहने खरीदने के बहाने 38 लाख के गहने चोरी करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित सराफ ने आरोपी व उसके पिता के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवाबगंज पूर्वी निवासी सराफ शुभम जैन की सराफा बाजार में अपने पिता मनोज जैन व भाई तन्मय जैन की साझेदारी की जैन आभूषण पैलेस के नाम से दुकान है। उनका बड़ा कारोबार है। कई सराफ उनसे सोना व गहने खरीदते हैं। उनकी फर्म से नई मंडी की चौड़ी गली में दुकान करने वाला अर्पित वर्मा भी जेवरात खरीदता था। आरोप है कि उसने 28 अगस्त को उनकी दुकान से 527 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। सीसीटीवी में अर्पित वर्मा दुकान से जेवरात चोरी करता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी से बातचीत की गयी तो उसने सोने के जेवरात के पैसे वापस करने का वायदा किया। कहा गया कि वह जेवरात बेच चुका है। आरोप है कि वादा करने के बाद आरोपी युवक नहीं आया बल्कि उसके बाद उसके पिता दुकान पर आए और जेवरात के पैसे देने का वायदा किया, लेकिन पैसे नहीं दिए गए। पीड़ित दुकानदार ने शहर कोतवाली पुलिस को आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि जांच शुरू कर दी है। उधर, दोनों पक्षों में समझौता वार्ता भी चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed