{"_id":"63fa27d1dc4fe26523035df3","slug":"up-news-the-police-seized-four-oyo-hotels-in-muzaffarnagar-city-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुजफ्फरनगर में चार ओयो होटल सीज, कार्रवाई से मचा हड़कंप, जांच के दौरान पूरे नहीं मिले थे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुजफ्फरनगर में चार ओयो होटल सीज, कार्रवाई से मचा हड़कंप, जांच के दौरान पूरे नहीं मिले थे दस्तावेज
Sat, 25 Feb 2023 08:53 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 25 Feb 2023 08:53 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में चार ओयो होटल सीज कर दिए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य होटल मालिकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में शनिवार को प्रशासन की टीम ने ओयो होटलों पर कार्रवाई की। वहीं इस कार्रवाई से अन्य होटल मालिकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बताया गया कि एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ डॉ. रवि शंकर, इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने शनिवार को नगर और आसपास चलाए जा रहे ओयो होटलों की जांच की। दस्तावेज पूरे न होने के कारण चार होटलों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: ऐसा लगा...जिंदा नहीं बचूंगा, साथियों के शव देख कांप उठी रूह, पीड़ितों की जुबानी हादसे की कहानी
विज्ञापन
सीओ डॉ. रवि शंकर ने बताया कि सूचनाएं मिल रहीं थीं कि क्षेत्र में ओयो होटल अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं। इनमें बच्चों से कार्य भी कराया जा रहा है। इसी को लेकर जांच पड़ताल की गई। जांच में पाया कि सराय एक्ट या ओयो होटल चलाने का प्रमाण नहीं था। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया। रजिस्ट्रर में एंट्री भी नहीं थी। इस पर चार ओयो होटल सीज किए गए।
यह भी पढ़ें: Baghpat: जोखिम में जान..., मौत के डर से ऑफिस में हेलमेट पहनकर काम कर रहे कर्मचारी, ये है वजह