{"_id":"66d42282f1f81b226401deab","slug":"up-news-rape-accused-escaped-from-police-custody-know-how-he-dodged-two-constables-and-a-sub-inspector-2024-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: पुलिस हिरासत से भागा दुष्कर्म का आरोपी, जानें कैसे दिया दो सिपाही और एक दरोगा को चकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पुलिस हिरासत से भागा दुष्कर्म का आरोपी, जानें कैसे दिया दो सिपाही और एक दरोगा को चकमा
Sun, 01 Sep 2024 01:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:45 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस की कस्टडी से दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया। आरोपी को हरिद्वार से पकड़कर दिल्ली ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली देहरादून हाईवे पर खतौली क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के सिपाहियों को धक्का देकर दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया। खतौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली के थाना मालवीय नगर में तैनात दरोगा साजिद हुसैन ने अपने साथी सिपाही नयन व दीवान अमित कुमार के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के गांव पूरनपुर निवासी राहुल पुत्र विनोद उर्फ किशन को हरिद्वार क्षेत्र से पकड़ा था। राहुल पर दुष्कर्म का आरोप है। दिल्ली पुलिस आरोपी को लेकर निजी वाहन से दिल्ली जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में खतौली के चीतल ग्रांड के पास राहुल ने तबीयत खराब होने व भूख लगने का बहाना बनाया। तब पुलिस टीम उसे चीतल ग्रांड पर लेकर रुक गई। खाने का ऑर्डर देते समय राहुल उल्टी आने की बात कहने लगा। तो दोनों सिपाही उसे होटल से बाहर ले आए। वापस होटल ले जाते समय वह दोनों सिपाहियों को धक्का देकर भाग गया। घटना दो दिन पहले की है। खतौली कोतवाली में दिल्ली पुलिस के दरोगा साजिद हुसैन ने मुकदमा दर्ज कराया है।