{"_id":"61a23b89dbaa9a1797287c8a","slug":"up-news-only-34-percent-have-got-the-corona-vaccination-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: सिर्फ 34 प्रतिशत ही कोरोना का टीका लगवा पाए युवा... तीन लाख से ज्यादा को नहीं लगी एक भी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: सिर्फ 34 प्रतिशत ही कोरोना का टीका लगवा पाए युवा... तीन लाख से ज्यादा को नहीं लगी एक भी डोज
Sat, 27 Nov 2021 07:37 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 27 Nov 2021 07:37 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जिले में अभी तक तीन लाख से भी ज्यादा ऐसे लोग हैं, जिन्हें एक भी डोज नहीं लगी है। कोरोना का टीका लगवाने में शहर के युवा काफी पीछे हैं। वहीं हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स का सौ प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
कोरोना का टीका।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में युवा कोरोना का टीका लगवाने में काफी पीछे हैं। बताया गया कि जनपद में 18 प्लस श्रेणी के मात्र 34 प्रतिशत लोगों ने ही टीकाकरण कराया है। जिले में साढ़े तीन लाख से अधिक लोग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक पहली डोज भी नहीं लगवाई है। खास बात यह है कि हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स का सौ प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
बता दें कि मुजफ्फरनगर जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले चरण में हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स को चयनित कर टीकाकरण पूरा कराया गया। वहीं 18 प्लस श्रेणी के लोगों का दो जून से टीकाकरण शुरू किया गया। वहीं शुरुआती लक्ष्य के हिसाब से इस वर्ग के 13,49,843 युवाओं को कोरोना वैक्सीन लगनी थी, लेकिन अभी तक सिर्फ 8,34,544 युवा पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि 2,81,285 युवाओं ने दूसरी डोज लगवा ली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हथियारों के सप्लायर: सिपाही से निकला ये बड़ा कनेक्शन, सामने आई खौफनाक सच्चाई, सबूत हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 6,45,468 लोगों के मुकाबले 5,28,800 लोगों को ही पहली डोज लग पाई है, जबकि 3,27,612 लोगों को दूसरी डोज लग गई है। बताया गया कि इस उम्र वाले लोगों को 62 प्रतिशत ही दोनों डोज लग पाई है। जिले में 3,66,559 लोग टीके की दोनों डोज से वंचित हैं।
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार का कहना है कि टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने में तेजी लाई जा रही है। कहा कि जिले के 13,85,826 लोगों को पहली और 6,31,496 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं।