{"_id":"616f9c319cc4c778b9353593","slug":"up-news-mother-and-son-has-died-in-road-accident-in-muzaffarnagar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे की मौके पर मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे की मौके पर मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल
Wed, 20 Oct 2021 10:03 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:03 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र में मंगलवार देर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे हुआ हादसा
मंगलवार देर रात के समय बुढ़ाना-बडौत मार्ग पर बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार मां व बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी अनीस की पत्नि बिलकिश (42 वर्ष) अपने बेटे शाहनवाज (21 वर्ष) व भतीजे कस्बा कैराना निवासी शादाब के साथ मंगलवार को देर रात बाइक द्वारा हरसौली से बड़ौत जा रहे थे। बुढ़ाना बडौत मार्ग पर बायवाला पुलिस चौकी से आगे उनकी बाइक को तेज गति से सामने से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सहित तीनों सड़क पर गिर गए। घटना में बिलकिश व उसके बेटे शाहनवाज की मौके पर मौत हो गई, जबकि शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: छात्रों की फीस के 50 लाख ले उड़ा एमपीएस का क्लर्क, अभिभावकों को स्कूल ने भेजे नोटिस तो खुला मामला
घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अचेत अवस्था में बिलकिश व उसके बेटे शाहनवाज तथा घायल शादाब को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने बिलकिश व शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर अवस्था में शादाब को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। देर रात परिजन सीएचसी पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट शादाब ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद का बड़ा बयान, कहा-चुनाव से पहले यूपी में माहौल बिगाड़ना चाहते हैं कुछ लोग
उधर, सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र में देहरादून रोड पर ट्रक से कुचलने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
बताया गया कि यह हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव पोस्टमपार्टम भिजवाया। मरने वाले युवक की जेब से मिले कागजात और मोबाइल फोन के जरिये उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।