फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Life imprisonment to six murderers, including the brother who killed the daughter of the family

UP News: घर की बेटी को गोली और बलकटी से मारने वाले भाई समेत छह हत्यारों को उम्रकैद, प्यार करने की दी थी सजा

Wed, 28 Aug 2024 11:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 28 Aug 2024 11:16 PM IST
सार

युवती के प्रेम विवाह कर लेने पर उसकी हत्या करने वाले भाई समेत परिवार के छह लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 

विज्ञापन
UP News: Life imprisonment to six murderers, including the brother who killed the daughter of the family
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

बुढ़ाना क्षेत्र के अलीपुर अटेरना गांव में झूठी आन की खातिर फरहाना (22)  की हत्या के मामले में सगे भाई समेत एक ही परिवार के छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अपर सत्र न्यायालय एफटीसी कोर्ट संख्या तीन के पीठासीन अधिकारी कमलापति ने फैसला सुनाया। 14 महीने में चर्चित मामले की सुनवाई पूरी हो गई।
विज्ञापन

 

अलीपुर अटेरना की फरहाना और शाहिद प्रेम विवाह कर गांव से चले गए थे। इस बात को लेकर परिजन नाराज थे। 28 जून 2023 को फरहाना बकरीद मनाने के लिए गांव लौटी थी। गांव के बीच गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतका के शौहर  शाहिद ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद छह आरोपियों पर दोष सिद्ध किया। इनमें फरमान पुत्र जमशेद, नोमान, शादाब, सलमान, धारा और फरमान पुत्र रहीस को उम्रकैद और 35-35 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। साक्ष्य के अभाव में तब्बसुम, सोनिया, गौरी और सलमा को दोषमुक्त कर दिया।
 
विज्ञापन

पहले गोली, फिर मारी बलकटी
अलीपुर अटेरना की फरहाना ने गांव के ही फकीर बिरादरी के शाहिद के साथ छह अगस्त 2021 को कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों मुजफ्फरनगर में रह रहे थे। लेकिन 28 जून को वह गांव लौट आई। डाकघर के पास भाई समेत परिवार के अन्य लोगों ने गोली मार दी। बलकटी और धारदार हथियार से भी वार किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed