फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Lekhpal arrested for taking bribe of 20 thousand in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: 20 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार, जल्द दर्ज होगा मुकदमा, मांगे थे 50 हजार रुपये

Tue, 07 Nov 2023 06:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Nov 2023 06:39 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : लेखपाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
UP News: Lekhpal arrested for taking bribe of 20 thousand in Muzaffarnagar
रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बिजनौर सदर तहसील में तैनात लेखपाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने लेखपाल के खिलाफ भोपा थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तोफीर निवासी पोपिन ने अपनी मां सुदेशना के नाम पर कई साल पहले साढ़े ग्यारह बीघा जमीन खरीदी थी। यह जमीन जनपद बिजनौर की सदर तहसील क्षेत्र में आती है। जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए बिजनौर सदर तहसील के बंदोबस्त लेखपाल मोहम्मद अहसान से बात की।

विज्ञापन

आरोप है कि लेखपाल ने 50 हजार रुपये की मांग की। बाद में 20 हजार रुपये में बात तय हो गई। इसके बाद पोपिन ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन के सहारनपुर कार्यालय में शिकायत की तो मंगलवार को सहारनपुर, मेरठ व मुरादाबाद कार्यालय की छह सदस्यीय टीम ने मुरादाबाद मंडल प्रभारी सुभाष सिंह के निर्देशन व सहारनपुर प्रभारी उषा तोमर के नेतृत्व में कार्रवाई की।

पोपिन को लाल पाउडर लगाकर 20 हजार रुपये देकर बिजनौर सदर तहसील में मौजूद लेखपाल के पास भेजा गया और जैसे ही लेखपाल ने रुपये लिए तभी टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। लेखपाल को लेकर टीम भोपा थाने पहुंची।

यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि भोपा थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। लेखपाल को भोपा पुलिस को सौंपा है।

यह भी पढ़ें: UP: क्यों हुआ मनीषा का मर्डर? ये है शातिर भाभी का सच, भाई के दिमाग में था बड़ा लालच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed