{"_id":"610ce13cd2612e4ffe789e7b","slug":"up-news-death-due-to-electrocution-and-harsh-had-gone-to-collect-gangajal-from-shuktirtha-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गंगाजल लेने गए युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों ने थाने में किया जमकर हंगामा, मौके पर पहुंचे रालोद जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गंगाजल लेने गए युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों ने थाने में किया जमकर हंगामा, मौके पर पहुंचे रालोद जिलाध्यक्ष
Fri, 06 Aug 2021 12:44 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:44 PM IST
सार
शुकतीर्थ से गंगाजल लेने गए युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में थाने पर हंगामा करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक घटना हो गई। भोपा निवासी मनोज प्रजापति के बेटे हर्ष (17 वर्ष) की मौत हो गई। वह गांव के अन्य युवकों के साथ शुकतीर्थ से गंगाजल लेने के लिए गया था। वहां शुकतीर्थ घाट पर हर्ष बिजली के करंट की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है गंगा घाट पर लगे विद्युत पोल में करंट आने से युवक घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बताया गया कि घटना गुरुवार देर रात करीब तीन बजे की है। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
वहीं परिजनों और ग्रामीणों ने भोपा थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस द्वारा बिना परिजनों को सूचना दिए और पंचनामा भरे ही शव को पोस्टमार्टम हाउस पर भेजने पर परिजनों ने रोष प्रकट किया। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर भी कार्यकर्ताओं के साथ भोपा थाने पर पहुंच गए। परिजन बिजली विभाग और गंगा समिति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन