फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Clash in Muzaffarnagar, BJP leader Reshu makes serious allegations against Kapil Dev

UP News: मुजफ्फरनगर में घमासान, राज्यमंत्री कपिल देव पर भाजपा नेता रेशू ने लगाए गंभीर आरोप, पलायन की चेतावनी

Fri, 13 Sep 2024 08:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 13 Sep 2024 08:07 PM IST
सार

सिंचाई विभाग के टेंडर को लेकर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा नेता सत्यप्रकाश रेशू के बीच रार बढ़ गई है। रेशू ने प्रेसवार्ता कर अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
UP News: Clash in Muzaffarnagar, BJP leader Reshu makes serious allegations against Kapil Dev
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पर आरोप लगाते भाजपा नेता एवं उद्यमी सत्यप्रकाश रेशू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और उद्यमी एवं भाजपा नेता सत्यप्रकाश रेशू के बीच चली आ रही खींचतान खुलेआम आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गई है। नाराज रेशू ने पलायन का पोस्टर जारी कर दिया। सिंचाई विभाग के टेंडर को लेकर मंत्री पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मंत्री उत्पीड़न कर रहे हैं। उनके आवास पर अलग-अलग तरह के आदमी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

शहर के परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में रेशू ने कहा कि सिंचाई विभाग के टेंडर को बिना वजह रद्द करा दिया गया। मंत्री को हमने हर संभव सहयोग किया, लेकिन वह अपने कद से छोटी बातों में उलझ रहे हैं। उनके स्टाफ के लोग आकर ही असलियत बताते हैं। बेवजह दबाव बनाने की कोशिश है, लेकिन हम इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे। हमने हर कदम पर कपिल देव अग्रवाल का सहयोग किया है, लेकिन वह नहीं माने। अब हम बड़ी लकीर खींचने के लिए तैयार हैं। पिछले 15 साल से यह मामला चला आ रहा है। उनके साथ क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, मास्टर विजय सिंह, सभासद अमित पटपटिया, जयप्रकाश गर्ग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौटंकी कर रहे हैं सत्यप्रकाश रेशू : कपिल देव
कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। सत्यप्रकाश रेशू नौटंकी कर रहे हैं। मेरी छवि को खराब करने की कोशिश हैं। जनता सारी हकीकत जानती है। योजनाबद्ध तरीके से आरोप लगाए जा रहे हैं। हम विकास कार्य कराते रहेंगे।
 
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने जारी किए थे नोटिस
सिंचाई विभाग ने नोटिस जारी कर कहा था कि रेशू एडवरटाइजर्स की नहर, रजबहों, माइनर्स व नालों के पुलों की दोनों ओर पटरियों पर विज्ञापन पट लगाने की अवधि दिनांक 23 अप्रैल को समाप्त हो गई है। होर्डिंग हटाने के लिए तीन बार नोटिस भेजे गए थे। अभी तक होर्डिंग नहीं हटाए गए, जिस कारण नई टेंडर प्रक्रिया भी नहीं हो सकी।
 

कपिल-रेशू के बीच इसलिए तनानती
समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू की रेशू एडवरटाइजर्स कंपनी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल समेत अन्य राज्यों में बिजनेस करती है। जबकि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के भाई ललित अग्रवाल भारती एडवरटाइजर्स के पश्चिम यूपी और उत्तराखंड में होर्डिंग है। माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच हितों के टकराव को लेकर यह मामला सामने आया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed