{"_id":"60d05d2305fdb96cc87011ea","slug":"up-news-body-of-a-person-in-car-recovered-from-canal-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: नहर में मिली कार, बरामद हुआ क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: नहर में मिली कार, बरामद हुआ क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी
Mon, 21 Jun 2021 03:04 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 21 Jun 2021 03:04 PM IST
सार
नहर में पानी कम होने पर एक कार मिली। कार में एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत अवस्था में शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में नहर में एक कार में व्यक्ति का शव मिला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर के सठेड़ी गंग नहर पटरी मार्ग पर हाइवे पुल के समीप एक टाटा जेस्ट कार नहर में गिरी मिली। कार के अंदर से एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत अवस्था में शव बरामद हुआ। नहर का पानी कम होने पर कार नहर में गिरी होने की जानकारी लगी।
विज्ञापन
इसके बाद रतनपुरी पुलिस ने मौके पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को नहर से बाहर निकाला। पुलिस द्वारा छानबीन किए जाने पर कार में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक जैकेट पहने हुए है। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत है। हाथ और पैर के कुछ हिस्से सड़ गल चुके हैं। प्रथम दृष्टया मामला सर्दियों का प्रतीत होता है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कार के आगे और पीछे स्वास्थ्य विभाग लिखा है। कार पर पीली प्लेट लगी है। शव बुरी तरह सड़ी गली अवस्था में होने के कारण अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कार के अंदर से मिले कागजात के आधार पर उक्त कार दिल्ली के अशोक विहार निवासी अंकुर ठाकुर के नाम रजिस्टर्ड है। जिसे टाटा कंपनी को एक्सचेंज ऑफर में वापस भी किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।
गंगनहर से कार बरामद, कार के अंदर शव मिला
सिखेड़ा गंगनहर पटरी मार्ग पर चित्तौड़ा झाल के समीप एक कार गंगनहर में पड़ी मिली। कार के अंदर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। कार की तलाशी लेने पर एलआईसी के कार्ड मिले। जिसके आधार पर शव की शनाख्त हरेंद्र दत्त आत्रेय उम्र 62 वर्ष के रूप में हुई है। व्यक्ति कुछ वर्षों से द्वारिका सिटी मुजफ्फरनगर में परिवार सहित निवास कर रहे थे।
सोमवार सुबह गंगनहर का पानी कम होने पर सठेड़ी गंगनहर पटरी मार्ग चित्तौड़ा झाल के समीप एक कार गंगनहर में गिरी होने की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम हमराही पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस द्वारा छानबीन किए जाने पर कार की ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने बरामद शव को पंचनामे की कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।