फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: National Safai Karamchari Commission Dr. Sushma Godiyal reached Muzaffarnagar, reviewed

UP: मुजफ्फरनगर पहुंचीं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग डॉ. सुषमा गोडियाल, की समीक्षा

Wed, 05 Mar 2025 10:16 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 05 Mar 2025 10:16 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर पहुंची राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य डॉ. सुषमा गोडियाल ने कहा की सफाई कर्मचारी समाज का एक अभिन्न अंग है।

विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर पहुंची राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य डॉ. सुषमा गोडियाल ने कहा की सफाई कर्मचारी समाज का एक अभिन्न अंग है। पूरा समाज, पूरा क्षेत्र और पूरा देश उस पर निर्भर रहता है।

विज्ञापन


उसके कंधों पर पूरे देश का भार है, लेकिन उसके बावजूद वह बहुत कमजोर व्यक्ति माना गया है। उन्होंने कहा कि हम शिक्षित वर्ग हैं और शिक्षित वर्ग का दायित्व उनकी समस्याओं का समाधान करने का भी है।

विज्ञापन

सदस्य राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार डाॅ. सुषमा गौडियाल ने मंगवार को विकास भवन सभागार में सभी संबंधित अधिकारियों व सफाई कर्मियों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होंने निकायों में सफाई कर्मियों के लिए संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि नियमित सफाई कर्मियों व संविदा पर तैनात कर्मियों को नियमानुसार अवकाश दिया जाए। सफाई कर्मियों की बस्तियों में नियमित हेल्थ कैम्प लगवाये जाएं। उन्होंने ईओ नगर पालिका और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी सफाई कर्मियों को नियमानुसार समय से मानदेय दिया जाए।

साथ ही उनको यूनिफॉर्म, सफाई उपकरण आदि नियमानुसार उपलब्ध कराए जाएं। प्रत्येक माह सफाई कर्मियों की एक सामूहिक बैठक बुलाकर समस्याओं का निराकरण कराया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed