फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Muzaffarnagar News: Actor Nawazuddin Siddiqui reaches High Court in property case

UP: हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भाई ने ट्विटर पर खोला मोर्चा, चर्चा का विषय बना है ये मामला

Tue, 28 Mar 2023 01:05 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Mar 2023 01:05 AM IST
सार

Muzaffarbagar News : अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी सोमवार को हाईकोर्ट पहुंचे । उधर, भाई ने ट्विटर पर मोर्चा जानिए है। 

विज्ञापन
UP Muzaffarnagar News: Actor Nawazuddin Siddiqui reaches High Court in property case
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता नवाजुद्दीन और उनके भाइयों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नवाज ने बाम्बे हाईकोर्ट में सौ करोड़ रुपये की मानहानि का केस दायर किया तो उनके भाई ने ट्विटर पर मोर्चा खोल दिया। शमसुद्दीन ने ट्वीट किया कि प्रोड्यूसर पर ध्यान दो। नौ फिल्में खराब स्टेटमेंट की वजह से लटकी हुई है।

विज्ञापन


मूल रूप से बुढ़ाना के रहने वाले नवाजुद्दीन ने हाईकोर्ट में पूर्व पत्नी आलिया और अपने भाई के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। यही नहीं उन्होंने अदालत से आग्रह किया है कि उन्हें बदनाम की जाने वाले बयानबाजी पर स्थायी रूप से रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


उधर, जैसे ही देहरादून में रह रहे उनके भाई शमसुद्दीन को मानहानि केस की जानकारी हुई तो उन्होंने नवाज पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। आरोपों में 11 साल का जिक्र भी किया गया है। नवाज की एक से अधिक शादियों का जिक्र भी किया गया है, यही नहीं उनके ऊपर दर्ज मुकदमे भी गिनाए गए हैं। हाईकोर्ट में जल्द ही सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: फांसी देने की मांग: जेल में पेटभर खाना खाया, फिर चैन की नींद सोए हत्यारे, ठुमके लगाती दिखी कातिल मां


तीन साल पहले दर्ज कराया था मुकदमा
साल 2020 में आलिया ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अपने देवर पर उनके साथ गलत हरकत को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 2012 के समय अपने ससुराल गई थीं। उसी दौरान उनके देवर ने गलत हरकत की, जिसके बाद उन्होंने वर्सोवा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। यह प्रकरण अदालत में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें: Meerut: याकूब की लग्जरी गाड़ियां होंगी जब्त, अब तक 22 करोड़ की संपत्ति कुर्क, एसएसपी ने दिए सख्त आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed